spot_img

आप भी हैं गूगल पे यूजर तो जान लें, 1 जनवरी से बदल जायेगा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: 1जनवरी से बदलने वाला है Google Pay के  नियम। आरबीआई भारत में हो रही डिजिटल लेन देन को लेकर समय समय पर कई बदलाव लेकर आता रहता है, ताकि लेन देन की हमारी व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके। इसी कड़ी में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा निर्देश पर गूगल पे 1 जनवरी 2022 से अपने नियम में बदलाव करने जा रहा है। इस बदलाव का सीधा असर गूगल पे के यूजर्स पर पड़ेगा। गूगल पे का ये नया नियम गूगल एड, गूगल प्ले स्टोर, यू-ट्यूब आदि पर भी लागू होगा। इसी कड़ी में आइए जानते उस नियम के बारे में जिसे गूगल पे बदलने जा रहा है।

Google Pay का ये नियम

  • आने वाले इस नियम के मुताबिक गूगल पे 1 जनवरी 2022 से अपने ग्राहकों की कार्ड डिटेल्स का डाटा सेव नहीं करेगा। इससे पहले गूगल पे आपकी कार्ड से जुड़ी जानकारी जैसे उसकी एक्सपायरी डेट, कार्ड नंबर आदि को अपने सर्वर में सेव कर लेता था।
  • इस नियम के आने के बाद गूगल पे ग्राहकों को पेमेंट करते वक्त अपनी कार्ड डिटेल्स को दोबारा दर्ज करके भुगतान करना होगा। आरबीआई के दिशा निर्देश पर गूगल पे मैन्युअल ऑनलाइन पेमेंट के नियम में ये बदलाव किया है।
  • इस बदलाव से संवेदनशील जानकारियों के लीक होने का खतरा कम हो जाएगा। ऐसे में बढ़ते साइबर फ्रॉड की घटनाओं में भी कमी देखने को मिलेगी। इस बदलाव के बाद जो लोग मास्टर कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें एक नए फॉर्मेट में अपनी कार्ड डिटेल्स को सेव करने के लिए अथराइज्ड करना होगा। आप अपनी कार्ड डिटेल्स को दर्ज करके एक बार ही मैन्युअल भुगतान कर सकेंगे। वहीं दोबारा पेमेंट करने के लिए आपको दोबारा अपने कार्ड विवरण को दर्ज करना होगा। ये नए नियम 1 जनवरी 2022 से लागू हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : कोख जननी, सर्वाइकल कैंसर जैसे घाव न दे इन्‍हें : बन्‍ना गुप्‍ता…वीडियो

इसे भी पढ़ें : भतीजे के प्यार का ऐसा चढ़ा नशा कि पति को दे दी खौफनाक मौत

इसे भी पढ़ें : OMICRON को लेकर झारखंड सरकार का GUIDELINE जारी, जानिये क्या है जरूरी

इसे भी पढ़ें : नन्हे हत्याकांड : प्रिंस खान के फार्म हॉउस से शूटर समेत 7 गिरफ्तार

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।