Kohramlive : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्सर्वादी) के महासचिव व दिग्गज नेता सीताराम येचुरी के निधन पर राजनेताओं ने गहरा शोक जताया है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया कि ”वह देश की गहरी समझ रखने वाले और भारत के विचार के रक्षक थे। मैं हमारे बीच होने वाली लंबी चर्चाओं को याद करूंगा।” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने X पर लिखा कि ”सीताराम येचुरी का निधन हम सभी के लिए एक गहरी क्षति है। हमारे देश के प्रति उनकी वर्षों की सेवा और समर्पण सम्मान के योग्य है। वह स्वाभाविक रूप से एक सभ्य इंसान थे, जो राजनीति की कठोर दुनिया में संतुलन और सौम्यता की भावना लेकर आये।” आंध्रप्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने X पर लिखा कि ”अनुभवी CPI(M) नेता सीताराम येचुरी के निधन पर गहरा दुख हुआ। वह भारतीय राजनीति के सबसे सम्मानित शख्सियत थे। उन्होंने अपने ज्ञान, बुद्धि और अटूट दृढ़ विश्वास से सार्वजनिक जीवन को समृद्ध किया। वह मुद्दों पर अपनी बौद्धिक सोच और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ाव के लिए जाने जाते थे। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ उनकी गहन बहसों ने उन्हें अपनी पार्टी से परे भी पहचान दिलाई।” कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने X पर लिखा कि सीताराम येचुरी एक अच्छे इंसान और बहुभाषी विद्वान थे। उन्होंने अपने ज्ञान, बुद्धि और अटूट दृढ़ विश्वास से सार्वजनिक जीवन को समृद्ध किया। ओडिशा के पूर्व CM नवीन पटनायक ने कहा कि प्रिय मित्र सीताराम येचुरी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख और सदमा लगा। हमने एक महान राजनेता, एक समर्पित सांसद और एक उल्लेखनीय इंसान खो दिया है।
आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें
Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...
इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें
Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...
रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो
Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...
CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…
Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...







