spot_img

यदुनाथ पांडेय बोले, आत्मनिर्भर भारत से ही देश बनेगा विश्व गुरु…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : दीपावली और छठ जैसे पावन त्योहारों की आहट के बीच भाजपा गढ़वा इकाई ने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का बिगुल फूंक दिया है। परिसदन भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद और भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय ने स्पष्ट कहा, भारत जब आत्मनिर्भर बनेगा, तभी यह विश्व गुरु बन सकेगा। पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘आत्मनिर्भर भारत’ संकल्प अभियान को गांव-गांव, शहर-शहर तक पहुंचाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता हर स्तर पर लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि जब देश में बने सामानों का उपयोग होगा, तभी देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने जनता से ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान को अपनाने की अपील की और कहा कि विदेशी सामान का उपयोग कम होने से लोकल व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और देश की संपत्ति देश में ही रहेगी।

त्योहारों पर लोकल खरीदारी का विशेष संदेश

यदुनाथ पांडेय ने कहा कि दीपावली और छठ जैसे अवसरों पर स्वदेशी सामानों की खरीदारी करना न केवल आर्थिक मजबूती की दिशा में कदम होगा, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी फायदेमंद रहेगा। उन्होंने कहा कि विदेशी सामान अक्सर केमिकल से भरे होते हैं, जबकि लोकल उत्पाद सुरक्षित और पारंपरिक होते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस त्योहार पर लोकल दीये, मिट्टी की मूर्तियां, सजावटी सामान और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें। पांडेय ने कहा कि जब लोकल उत्पादन बढ़ेगा तो रोजगार, व्यापार और उद्योग को नया जीवन मिलेगा। यही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत होगी। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि लोग इनका लाभ उठाकर खुद को समृद्ध बना सकते हैं। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद, जिला प्रभारी बिपीन बिहारी सिंह महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पाण्डेय, लातेहार जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, बिनय चौबे, संजय ठाकुर, बृजेन्द्र पाठक, विकास तिवारी समेत कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...