Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण में रात के अंधेरे में गलत काम हो रहा था। इस बात की भनक लगते ही चौपारण पुलिस मुस्तैद हो गई। पुलिस कप्तान के निर्देश पर गठित टीम कठम्बा गांव के पास पहुंची। टीम को रास्ते में एक बोलेरो(BR 27 9144) गाड़ी आते दिखी। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा दिया। लेकिन पुलिस को देखते ही ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागने लगा। जिसे खदेड़कर पुलिस के जवानों ने पकड़ लिया। पकड़े गये शख्स ने अपना नाम लालू यादव बताया, वह चौपारण के अम्बातरी गांव का रहनेवाला है। वहीं बोलेरो की तलाशी लेने पर उसमें से 23 पेटी अंग्रेजी शराब तथा 10 पेटी केन बियर बरामद की गई। इस शराब को रामपुर से लोड कर बिहार में खपाने की प्लानिंग थी। पुलिस ने लालू यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं उसकी निशानदेही पर अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है। छापेमारी टीम में चौपारण के थानेदार अनुपम प्रकाश, ASI वादल कुमार महतो, जेठा हेम्ब्रम और चौपारण थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी



