नवरात्रि के तीसरे दिन करें Maa Chandraghanta की पूजा-अर्चना, सारे कष्‍ट होंगे दूर

Date:

spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : मां दुर्गा की तीसरी शक्ति है मां चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta)। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-आराधना की जाती है। देवी का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इसीलिए कहा जाता है कि हमें निरंतर उनके पवित्र विग्रह को ध्यान में रखकर साधना करना चाहिए।

नौ दिनों तक चलने वाली नवरात्रि के दौरान मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है. मां का तीसरा रूप राक्षसों का वध करने के लिए जाना जाता है. मान्यता है कि वह अपने भक्तों के दुखों को दूर करती हैं इसीलिए उनके हाथों में तलवार, त्रिशूल, गदा और धनुष होता है. इनकी उत्पत्ति ही धर्म की रक्षा और संसार से अंधकार मिटाने के लिए हुई. मान्‍यता है कि मां चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) की उपासना साधक को आध्यात्मिक और आत्मिक शक्ति प्रदान करती है. नवरात्री के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की साधना कर दुर्गा सप्तशती का पाठ करने वाले उपासक को संसार में यश, कीर्ति और सम्मान मिलता है।

इसे भी पढ़ें : Navratri का दूसरा दिन : वैराग्य में वृद्धि करती हैं मां ब्रह्मचारिणी

Maa Chandraghanta की ऐसे करें पूजा

मां चंद्रघंटा की पूजा करने से मन के साथ घर में भी शांति आती है और परिवार का कल्याण होता है। मां की पूजा करते समय उनको लाल फूल अर्पित करें।  शत्रुओं पर विजय पाने के लिए मां की पूजा करते समय घंटा बजाकर उनकी पूजा करें।

इसे भी पढ़ें : नाती-पोतों का ब्याह देखना है तो Cigarette & Alcohol से करें तौबा

इस दिन गाय के दूध का प्रसाद चढ़ाने से बड़े से बड़े दुख से मुक्ति मिल जाती है। मां चंद्रघंटा के भोग में गाय के दूध से बने व्‍यंजनों का प्रयोग किया जाना चाहिए। मां को लाल सेब और गुड़ का भोग लगाएं।

मां चंद्रघंटा की आरती

नवरात्रि के तीसरे दिन चंद्रघंटा का ध्यान।

मस्तक पर है अर्ध चन्द्र, मंद मंद मुस्कान॥

दस हाथों में अस्त्र शस्त्र रखे खडग संग बांद।

घंटे के शब्द से हरती दुष्ट के प्राण॥

सिंह वाहिनी दुर्गा का चमके सवर्ण शरीर।

करती विपदा शान्ति हरे भक्त की पीर॥

मधुर वाणी को बोल कर सब को देती ग्यान।

जितने देवी देवता सभी करें सम्मान॥

अपने शांत सवभाव से सबका करती ध्यान।

भव सागर में फसा हूं मैं, करो मेरा कल्याण॥

नवरात्रों की मां, कृपा कर दो मां।

जय मांं चंद्रघंटा, जय मां चंद्रघंटा॥

इसे भी पढ़ें :

80s Retro AI फोटो का ट्रेंड पड़ सकता है भारी! CID ने जारी किया अलर्ट…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के...

तमन्ना भाटिया के नाक तक सिंदूर ने खींचा ध्यान, लुक वायरल…

Kohramlive : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म...

अस्पताल की लिफ्ट में फंसे 25 लोग, मची अफरा-तफरी…

Jamshedpur : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल MGM...

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: