पानीपत (हरियाणा) : घर के एक कोने से लगातार कीड़े निकल रहे थे। मकान मालिक ने कीड़े निकलने की वजह की पड़ताल की। उन्होंने जब घर के उस कोने की खुदाई कराई तो सब चौंक गए। घर के उस कोने से तीन नर कंकाल मिले। जिसे देख कर इलाके में सनसनी फैल गई। मजदूरों ने जैसे ही तीन फीट की खुदाई की तो उन्हें नर कंकाल मिला, जिसके बाद मजदूर शोर मचाने लगे। मकान मालिक और आसपास के लोग पहुंचे तो यह देखकर दंग रह गए। मजदूरों ने जब थोड़ी और खुदाई की तो दो और नर कंकाल मिले। जिसके बाद मजदूरों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। मामला हरियाणा के पानीपत से सामने आया है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर जब पुलिस पहुंची और मकान मालिक से पूछताछ की तो पता चला कि मालिक आदेश ने ढाई साल पहले यह घर खरीदा था। उन्होंन पुलिस को बताया कि घर के एक कोने से कीड़े निकलते रहते थे। तब किसी ने इसपर विशेष ध्यान नहीं दिया। घर का जब नवनिर्माण करा रहा था तो सोचा ये कीड़े कहां से निकल रहे हैं, उसको देखा जाए, ताकि भविष्य में कीड़े से छुटकारा मिल सके। उन्हें कहां पता था कि घर में नर कंकाल दफन है। पहले पता होता तो घर ही नहीं खरीदता।
मामले को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स अपनी टीम के साथ पहुंचे मौके पर पहुंचे मकान मालिक आदेश से पूछताछ की। और अब इससे पहले के सभी मकान मालिकों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। बता दें कि उक्त मकान दो से तीन बार पहले भी बिक चुका है।









