spot_img
spot_img

‘सुपर 50’ के साथ वर्ल्ड कप अब सोशल मीडिया पर, कहां और कैसे… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : वर्ल्ड कप मैचों से जुड़े ”बिहाइंड द सीन्स” सोशल मीडिया पर दिखाये जायेंगे। इसके लिये सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) के साथ पार्टनरशिप की है। 500 से ज्यादा क्रिएटर मेटा कवरेज करेंगे। इसे इंस्टा, फेसबुक, वॉट्सऐप और थ्रेड्स पर देखा जा सकेगा। कवरेज के लिए 50 क्रिएटर्स का एक स्पेशल ग्रुप भी होगा, जिसे ‘सुपर 50’ के नाम से जाना जायेगा। इस ग्रुप को मैच के पहले और बाद में फील्ड का एक्सेस, कमेंटेटरों और एम्बेसडर्स के साथ बातचीत के साथ अन्य चीजों की परमिशन होगी। मेटा ने कहा, ”यह पार्टनरशिप किसी भी ICC टूर्नामेंट के लिए अब तक की सबसे बड़ी क्रिएटर कैंपेन है।” मेटा इंडिया के कंटेंट कम्युनिटी पार्टनरशिप हेड और डायरेक्टर पारस शर्मा ने कहा, ‘इस कैंपेन में क्रिकेट फैन एंगेजमेंट को रिवॉल्यूशनाइज करने की कैपेसिटी है। ICC हमेशा नये फैंस तक पहुंचने के तरीकों को तलाश करती रहती है और मेटा का प्लेटफार्म ऐसा करने के लिए शानदार ऑप्शन हैं। हम यूनीक-वे में इसे अब तक का सबसे ग्रेटेस्ट क्रिकेट इवेंट बनाने में मदद करेंगे।’

सुपर 50 के अलावा, ऐसे कई क्रिएटर्स भी होंगे जो मैचों को अटैंड करेंगे और अपने दर्शकों के साथ अपना अनुभव शेयर करेंगे। मेटा ने बताया कि इसे उनके रील्स, वॉट्सऐप चैनल, इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल और थ्रेड्स पर शेयर किया जायेगा।

डिज्नी स्टार के पास ग्लोबल ब्रॉडकास्ट के राइट

ICC का ग्लोबल ब्रॉडकास्ट पार्टनर डिज्नी स्टार है। वो ग्लोबल बेसिस पर वर्ल्ड कप के सभी 48 मैचों का प्रसारण करेगा। भारत में स्टार स्पोर्ट पर ये मैच लाइव देखे जा सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म डिजनी + हॉटस्टार पर भी मैच की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही है। इस टूर्नामेंट से डिज्नी स्टार को करीब 4000 करोड़ रुपये कमाई होने की उम्मीद है। डिज्नी स्टार को अब तक 24 स्पॉन्सर और 500 से ज्यादा एडवर्टाइजर्स मिले हैं। आने वाले हफ्तों में कई अन्य स्पान्सरशिप और एडवर्टाइजर्स के जुड़ने की उम्मीद है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...