गजब का जज्बा ! व्हीलचेयर पर बैठकर आती है यह Delivery Girl… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: जब भी हमें भूख लगती है और घर पर कुछ बनाने को मन नहीं करता तो बैठे-बैठे खाना ऑर्डर करते हैं। इसके बाद ऐसा जरूर सोचते हैं कि डिलीवरी (Delivery )एजेंट जल्द से जल्द आए और फटाफट खाना डिलिवर कर दे।  देर होने पर मजबूरी जाने बगैर कुछ लोग डिलीवरी एजेंट को फोन लगाकर खरी-खोटी भी सुनाते हैं।  हालांकि, जब आप एजेंट की मजबूरी जान लेते हैं तो सौम्य तरीके से व्यवहार करते हैं।  कुछ ऐसा ही एक वीडियो ने लाखों लोगों का दिल छू लिया

दिव्यांग महिला ने घर-घर पहुंचाई Delivery

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दिव्यांग महिला को स्विगी सर्विस (Swiggy Service) टी-शर्ट पहने और अपने मोटर चालित व्हीलचेयर में भोजन पहुंचाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को लिंक्डइन (LinkedIn Video) पर जगविंदर सिंह घुमान (Jagvinder Singh Ghumaan) नाम के एक यूजर ने शेयर किया है।  छोटी क्लिप में, स्विगी एजेंट को मोटर चालित व्हीलचेयर में भोजन डिस्ट्रिब्यूट करते देखा जा सकता है।  पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘अगर आपको ऑफिस के लिए देर हो जाती है तो आप बेकार बहाने बनाते हैं।  लेकिन रियल हीरो कड़ी मेहनत करता है और बहाने को नजरअंदाज कर देता है। ‘

इंटरनेट पर लोगों ने कुछ ऐसे दिए रिएक्शन

पोस्ट वायरल हो गया और ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं।  एक यूजर ने कमेंट लिखा, ‘मैं उनकी बहुत प्रशंसा करता हूं।  बाकी सभी लोग भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं, हमारे पास कड़ी मेहनत न करने का कोई कारण नहीं है। ‘ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘यह उनके लिए अद्भुत और बहादुरी भरा है।  स्विगी को सलाम करता हूं, क्योंकि उन्होंने उन्हें अलग नहीं समझा। ‘ एक तीसरे यूजर ने लिखा, ‘लाखों को प्रेरित करते हुए यह पूरी तरह से प्रदर्शित करता है कि अगर किसी के पास जीवन में कुछ करने का दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति है तो वे एक दिन अपना रास्ता खोज लेंगे।  फर्मों द्वारा इस दिशा में और पहल की जानी चाहिए। ‘

इसे भी पढ़ें : पिस्टल सटा लूट लिया था सिलेंडर डिलीवरी ब्वॉय को… देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : ‘ताजा खबर’ का टीजर आया सामने, भुवन बाम करेंगे OTT डेब्यू

इसे भी पढ़ें : HDFC Bank ने नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब इस तरह ग्राहकों का बढ़ेगा खर्च   

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि… यानी अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya), जिसे सनातन परंपरा में कभी न खत्म होने वाले पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल, रविवार को यह पर्व ऐसे शुभ संयोगों

Jubin Nautiyal : चुपके से रचाई शादी, फैंस बोले, दिल खुश हो गया…

अपनी आवाज से दिलों को छू लेने वाले, हर दर्द को गीत बना देने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल(Jubin Nautiyal) अब अपनी