45+ महिलाओं को अब खुद-ब-खुद मिलेगी लोअर बर्थ…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रेल यात्रियों के लिये राहत की बड़ी खबर है। अब वरिष्ठ नागरिक, 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलायें और गर्भवती महिलायें, इन तीनों को टिकट बुकिंग करते ही लोअर बर्थ अपने-आप मिलेगी। बेशक, चाहे उन्होंने बुकिंग के दौरान यह विकल्प चुना हो या नहीं, सीट उपलब्ध हुई तो सबसे पहले उन्हें ही सौंपी जायेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि ट्रेन के डिजाइन से लेकर कोच की संरचना तक हर कदम इस सोच के साथ उठाया जा रहा है कि यात्रा सभी की है, पर सम्मान सबसे पहले उन लोगों का जो इसकी सबसे ज्यादा हकदार हैं। उनका सफर ऊपर चढ़ने-उतरने की मशक्कत के बिना आरामदायक बन सके।

दिव्यांगजनों के लिए विशेष इंतजाम

रेल मंत्री ने बताया कि स्लीपर और थर्ड एसी में 4 सीटें, जिनमें 2 लोअर बर्थ शामिल, टू-एस और चेयर कार में 4 सीटें, वहीं, साथ आने वाले अटेंडेंट को भी सीट मिलेगी। अगर यात्रा के दौरान कोई सीट खाली मिलती है, तो वह भी सबसे पहले इसी वर्ग के यात्रियों को दी जायेगी, खासतौर पर तब, जब उनके पास ऊपरी या मध्य बर्थ हो। भारतीय रेल के नये कोचों में संवेदनशील डिजाइन के साथ कई आधुनिक सुविधायें जोड़ी जा रही हैं, जैसे, व्हीलचेयर के लिए अलग जगह, चौड़े दरवाजे, आरामदायक लोअर बर्थ, आसान और बड़े शौचालय, दृष्टिबाधित यात्रियों के लिये ब्रेल साइनज एवं अंदर पकड़ने के सहारे और मजबूत हैंडल। वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन में भी इनके लिये खास इंतेजाम रहेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी रांची में कई और थानेदारों का तबादला… देखें लिस्ट

 Ranchi : राजधानी रांची पुलिस में कई और थानेदारों का...

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, इतने बढ़ गये दाम… जानें

Kohramlive : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों...

रांची में 15 पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

Ranchi : राजधानी रांची में 15 पुलिस अधिकारियों को...

नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...