GARHWA : गढ़वा के धुरकी थाना क्षेत्र के पुतुर गांव में झाड़फूंक के नाम पर एक महिला के साथ ओझा बन्हु प्रजापति ने छेड़खानी कर दी। परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। आरोपी किसी तरह उनके चंगुल से निकल बाइक से भागा, पर लोगों ने उसे खेत में पकड़ लिया। इसके बाद उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया और नाले में फेंक दिया। आरोपी भाग निकला। घटना सोमवार की है। पुलिस ने आरोपी के साथ मारपीट करने वाले दो लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
Read More :ठनका की चपेट में आने से मां-बेटी समेत तीन की मौत, 3 घायल
दोनों पक्षों से मिला है लिखित आवेदन
प्रभारी थाना प्रभारी रौशन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा लिखित आवेदन मिला है। इस मामले में ओझा बन्हु प्रजापति की पिटाई और उसकी बाइक को आग लगाने वाले दो आरोपी राकेश प्रजापति और प्रेम प्रजापति को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। रौशन कुमार ने बताया कि आरोपी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। जली बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
Read More :Celebration Banquet Hall सील, बिना लाइसेंस संचालन पर नगर निगम ने की कार्रवाई






