RANCHI : रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने मंगलवार को बिना लाइसेंस चल रहे बैंक्वेट हाल सेलिब्रेशन को सील कर दिया है। गौरतलब है कि शहर में सात बैंक्वेट हॉल बिना लाइसेंस के चल रहे हैं। नगर निगम ऐसे छह बैंक्वेट हॉल सील करने वाला था। लेकिन, सेलिब्रेशन को सील करने के बाद जब निगम के अधिकारी दूसरे बैंक्वेट हाल को सील करने जा रहे थे, तभी अधिकारियों का आदेश आ गया कि अब और बैंक्वेट हॉल सील नहीं करना है। कार्रवाई रोक दी जाए। इसके बाद इंफोर्समेंट टीम ने सील करने की कार्रवाई रोक दी।
Read More :ठनका की चपेट में आने से मां-बेटी समेत तीन की मौत, 3 घायल
दो महीने पहले लाइसेंस के लिए भेजा गया था नोटिस
राजधानी रांची में बिना लाइसेंस लिए बैंक्वेट हाल चलाए जा रहे हैं। नगर निगम की बाजार शाखा ने दो महीना पहले सभी बैंक्वेट हाल के प्रबंधकों को लाइसेंस लेने के लिए नोटिस जारी किया थी। लेकिन अभी तक किसी ने भी लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं दिया है।
Read More :चाकू मारकर युवक की हत्या, शादी तय होने के बाद आया था मंगेतर के घर






