spot_img

पत्नी बिना जीवन लग रहा बोझ, और फिर कर डाला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP :  प्रेम गोपाल की पत्नी मायके चली गई। 1 साल तक मायके से नहींं लौटी। पत्नी के वियोग में परेशान प्रेम गोपाल बार-बार उससे वापस आने की मिन्नत करता रहा, मगर न तो पत्नी सुनी और ना ही उसके मायके वाले। परेशान गोपाल ने मंगलवार को पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। किसी तरह आसपास के लोगों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसने वीडियो जारी कर पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना की बात कही है। वह यूपी के आगरा के थाना एत्मादुद्दौला के नरायच स्थित ज्वाला नगर का रहनेेेवाला है।

हॉस्पिटल में घायल अवस्था में रामगोपाल ने वीडियो में बताया कि वह पत्नी मनीषा से बहुत प्यार करता है। मगर, उसने उसके प्यार की कद्र नहीं की। वह उसकी सूरत पर नहीं मरता, बल्कि प्यार की भावना से चाहता है। रामगोपाल लंबे समय से उसके बिना अकेला रह रहा है। उसे अब अपना जीवन बोझ लगने लगा है। आरोप है कि पत्नी के मायके वाले भी उसका उत्पीड़न करने लगे थे।

4 साल पहले हुई थी शादी

रामगोपाल के बड़े भाई देवेंद्र सिंह ने बताया कि रामगोपाल की शादी चार साल पहले आगरा के बोदला क्षेत्र की मनीषा से हुई थी। उसकी एक बेटी पैदा होते ही मर गई। मनीषा एक साल तक उनके यहां रही। इसके बाद वह मायके चली गई। उसके परिवार के लोगों ने दहेज एक्ट का मुकदमा भी दर्ज करा दिया था। आरोप है कि मनीषा और उसके परिजन राजीनामा के लिए प्लॉट की मांग कर रहे थे। रामगोपाल उसे बेहद प्यार करता है और उससे रिश्ता बरकार रखना चाहता है। लाख समझाने पर भी वह उसके प्यार में पागल है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...