Kohramlive : जम्मू-कश्मीर के तमाम सरकारी और प्राईवेट स्कूलों में दो चरणों में विंटर छुट्टी का ऐलान कर दिया गया। जम्मू प्रांत के उच्च पर्वतीय और हिमपात वाले और कश्मीर घाटी के स्कूलों में छुट्टी दी गई है। 5वीं कक्षा तक के स्टूडेंट के लिये 10 दिसम्बर से 28 फरवरी 2025 तक और 6 क्लास से 12वीं क्लास तक के छात्रों को 16 दिसम्बर से 28 फरवरी 2025 तक अवकाश रहेगा। जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत 10वीं से 12वीं कक्षा तक की वार्षिक बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2025 के दूसरे पखवाड़े में शुरू हो सकती हैं।
10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को पूरा करने के लिये सभी सरकारी उच्च व उच्चतर स्कूलों के अध्यापक 10 फरवरी 2025 से आगे की अवधि के लिये संबधित शिक्षा मुख्यालय में उपलब्ध रहेंगे। वहीं, छुट्टी के दौरान अगर छात्रों को जरूरत महसूस हुई तो सभी टीचर ऑनलाइन मोड पर उनके मार्गदर्शन व सहयोग के लिये उपलब्ध रहेंगे। इसका उल्लंघन करने वाले टीचर पर कार्रवाई होगी।
इसे भी पढ़ें :“हेमंत कैबिनेट में समाज के सभी वर्गों को मिलेगी जगह”
इसे भी पढ़ें :JSSC ने CGL का रिजल्ट किया जारी… यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन से मिलने गये कई IPS अधिकारी
इसे भी पढ़ें :”महाभारत” में जिस तक्षक नाग का जिक्र, वो मिला रांची में… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बड़े पैमाने पर पदाधिकारी का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन को मिली राहत








