spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने का काम हमारी सरकार कर रही है : CM

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : 31 मई 2023 को आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड राज्य पुलिस अवर निरीक्षक सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा नियुक्ति नियमावली (भर्ती पद्धति), 2016 को निरस्त किये जाने के निर्णय को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर उनके प्रति आभार जताया। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि कैबिनेट की बैठक में राज्य पुलिस अवर निरीक्षक सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा नियुक्ति नियमावली (भर्ती पद्धति), 2016 निरस्त किए जाने के फैसले से तमाम पुलिसकर्मी काफी खुश हैं। इस निर्णय से 1200 पुलिस कर्मियों का प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों को क्षतिपूर्ति अवकाश एवं पुरानी पेंशन की सौगात दी है, इस हेतु तहे दिल से पूरी पुलिस एसोसिएशन आपको धन्यवाद देती है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 15 तारीख को आयोजित होने वाले पुलिस महाधिवेशन में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने पुलिसकर्मियों के कई समस्याओं का निराकरण करने का काम किया है। राज्य पुलिस कर्मियों की मांगों पर उचित निर्णय लेते हुए पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने का काम हमारी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता के साथ-साथ राज्य सरकार के कर्मियों के भी चेहरे पर मुस्कान हो यह हमारी सरकार की सोच है। आने वाले समय में भी राज्य हित एवं जनहित से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

इस अवसर पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, महामंत्री अक्षय राम, उपाध्यक्ष अखिलेश्वर पांडे, अरविंद यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : फ्रेस्टिहार क्रीरी गांव में 2 आतंकी धराये, उनके पास से क्या मिला, देखें…

इसे भी पढ़ें : अब्दुल हमीद बनें PIB रांची के जॉइन्ट डायरेक्टर…

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग, किसके साथ और क्यों… देखें

इसे भी पढ़ें : घूसखोर बड़ा बाबू को ACB ने दबोचा, कितना ले रहा था रिश्वत… देखें

इसे भी पढ़ें : एक साथ 5 गाड़ियों को ठोका, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन होगी मॉनसून की एंट्री, तब तक छिटपुट बारिश

इसे भी पढ़ें : 3 जून तक 19 जिलों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

इसे भी पढ़ें : जियोसिनेमा के डिजिटल पावर प्ले ने तोड़ा वैश्विक रिकॉर्ड

इसे भी पढ़ें : CM के गार्ड की मौ’त, यहां मिली डेड बॉडी…

इसे भी पढ़ें :

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: