Chattisgarh : छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 29 नक्सलियों के मारे जाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी, उस अभियान को और गति मिली। BJP सरकार ने नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ लगातार अभियान चलाया है। छत्तीसगढ़ में 80 नक्सली मारे गये हैं, 125 से ज्यादा गिरफ्तार किए गये हैं। अमित शाह ने कहा कि बड़ी बात ये है कि मारे गये 29 में से 15 महिला नक्सली है। उन्हें पूरा विश्वास है कि नक्सलियों के खिलाफ ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और बहुत कम समय में PM मोदी के नेतृत्व में हम देश से नक्सलवाद उखाड़ फेंकेंगे। यहां याद दिला दें कि बीते मंगलवार को कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 लाख के ईनामी शंकर राव सहित कुल 29 नक्सली मारे गये। वहीं मारी गई महिला नक्सली ललिता और मांडवी पर भी 25-25 लाख का ईनाम था। शंकर राव, ललिता और मांडवी DVC रैंक के लीडर थे।
इसे भी पढ़ें :वन विभाग की टीम ने कोयला तस्करों को दी तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ने 16 और उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :बचके निकलने के चक्कर में क’ट गया 203 का चालान…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 47 सौ अखाड़े, क्या बोले IG होमकर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एक साथ डूब गये पांच बच्चे, मची चीख-पुकार…