चाईबासा : सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा से AISMJW के प्रदेश सचिव जितेंद्र ज्योतिषी, ज़िला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष राहुल शर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान जितेंद्र ज्योतिषी ने कहा कि झारखंड में आए दिन पत्रकारों के खिलाफ साजिश कर केस मुकदमों में फंसाया जा रहा, इसके साथ ही कई पत्रकारों पर हमले होते रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : ब्याह तय होते ही क्यों भागी सीमा… देखें और सुनें उसे
इसे भी पढ़ें : रांची में पत्नी पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग और फिर… (VIDEO)
सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि असम, ओडिसा और छत्तीसगढ़ राज्यों की तर्ज़ पर पत्रकार सुरक्षा कानून झारखण्ड में भी लागू किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर बात करेंगी। इसके अलावा पत्रकारों के सुरक्षा कानून को लेकर लोकसभा में मामला को उठाएंगी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार पत्रकारों के कानून को जल्द लाएगी।








