spot_img

आर्थिक मजबूरी को खिलाड़ियों के रास्ते का नहीं बनने देंगे रोड़ा : मिथिलेश ठाकुर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गढ़वा : मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कल्याणपुर स्थित अपने आवास पर बॉक्सिंग खिलाड़ियों के बीच खेल किट का वितरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत बॉक्सिंग के प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी के द्वारा मंत्री मिथिलेश ठाकुर को पगड़ी पहनाकर किया गया। कला-संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य मामले के विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता एवं धीरज दुबे ने प्रतीक चिन्ह के रूप में मंत्री मिथिलेश ठाकुर को भगवान बालाजी की तस्वीर भेंट की। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि खेल से उनका गहरा लगाव है। वह फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी रह चूके हैं। वर्तमान में झारखंड राज्य फुटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन पद पर सुशोभित हैं। खेल के क्षेत्र में गढ़वा जिला राज्य पटल, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर अपना अलग छाप छोड़े, इसी उद्देश्य के साथ जिले में खेलकूद के क्षेत्र में ‘खेलो गढ़वा’ शीर्षक के तहत विशेष अभियान का शुरुआत होने जा रहा है। यह कार्यक्रम इसी का शुरुआत है। इस अभियान के तहत ग्राम स्तर पर विभिन्न खेल के खिलाड़ियों को मंच एवं संसाधन प्रदान करना हमारा लक्ष्य है।

यह अभियान आर्थिक मजबूरी एवं मंच की कमी से वंचित खिलाड़ियों को उभारने में मील का पत्थर साबित होगा। प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक क्रिकेट, फुटबॉल, कुश्ती, बैडमिंटन, कबड्डी, हॉकी सहित एथलेटिक्स के अंतर्गत आने वाले सभी विभिन्न तरह के खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराना हमारा मकसद है। अब खिलाड़ियों एवं उनके लक्ष्य के बीच किसी भी तरह का रोड़ा नहीं रहेगा। खेल के क्षेत्र में गढ़वा में असीम संभावनाएं हैं। यहां के खिलाड़ियों में अथाह प्रतिभा है। बस जरूरत है उन प्रतिभाओं को निखारने की। हमारे यहां मेहनती और दृढ़ संकल्पित खिलाड़ी हैं तथा उनको संवारने वाले कर्मयोगी कोच भी मौजूद हैं। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने खिलाड़ियों के बीच तीरंदाज दीपिका कुमारी का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके पिता टेंपो चलाते थे, अगर आर्थिक मजबूरियों के कारण वह अपने खेल को रोक देती तो यहां बैठे हममें से कोई उनका नाम नहीं जान रहा होता। बॉक्सिंग खिलाड़ियों ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर के समक्ष अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को शॉल देकर सम्मानित किया।

बॉक्सिंग खिलाड़ी अनन्या कुमारी, रमेश कुमार, अजय कुमार, सुशील कुमार, शशांक कुमार, राजउल्लाह अंसारी, नौशाद आलम, इजमामुल अंसारी, विकास कुमार, प्रकृति यादव, अश्मित कुमार, आदर्श कुमार, हरि ओम, वैभव कुमार, अक्षय कुमार, आराध्या कुमारी, आशू कुमार, आयुष कुमार दुबे, आशीष कुमार, गौतम तिवारी को खेल किट प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, प्रवक्ता धीरेंद्र चौबे, केंद्रीय समिति सदस्य अहमद अली, विधायक प्रतिनिधि मासूम माही, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप गुप्ता मौजूद थे।

Read More :Serial Blast: तालिबानी काफिलों पर हमला, 3 की मौत, 20 घायल

Read More :ऑटो चालक की बेरहमी से हत्‍या, इन पर लगा आरोप

Read More :नाले में बहे अजय का इस हाल में मिला शव

Read More :टेलीकॉम सेक्टर में नया रिफार्म, KYC के लिए नहीं देना होगा कोई कागज

Read More :दिवाली में इस साल भी नहीं फूटेंगे पटाखे, दिल्ली सरकार ने लगाई रोक

Read More :Gujarat Cabinet Expansion: नए कैबिनेट का शपथ ग्रहण, जानें ‘टीम भूपेंद्र’ में किसे मिली जगह

Read More :एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, घर से निकलते ही…

Read More :…जकड़कर जिंदा निगल गया अजगर, देंखे…

Read More :IPS राकेश दुबे के 4 ठिकानों पर EOW की रेड, यहां भी पड़ा छापा

Read More :2 स्‍कूली छात्र के अकाउंट में आ गये 960 करोड़ रुपये, फिर जो हुआ…

Read More :बड़का मानव तस्‍कर धराया, उगले कई राज

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...