spot_img

राज्य की तस्वीर और तकदीर को बदलेंगे : चंपई सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : CM चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड में हर किसी को सम्मान मिलेगा। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। सभी के साथ इंसाफ होगा। राज्य की जनता को पूरे मान-सम्मान के साथ हक-अधिकार देंगे। यह सरकार का वादा है। मौका था गढ़वा में आयोजित पलामू प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना कार्यक्रम का। लाभुकों को आवास का स्वीकृति पत्र एवं उनके खाते में पहली किस्त डाली गई। CM चंपई सोरेन ने कहा कि कोई भी गरीब और जरूरतमंद बिना मकान के नहीं रहेगा । किसी भी व्यक्ति का कच्चा और जर्जर घर नहीं होगा। सभी का अपना आशियाना होगा। राज्य सरकार अपने बलबूते 20 लाख लोगों को तीन कमरे का पक्का मकान देगी और इसका आगाज हो चुका है।

विकास की लकीर को लंबी करेंगे

CM चंपई सोरेन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुजरे 4 साल के अपने कार्यकाल में जिस तरह विकास के कार्य किये हैं। वहीं, विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग और तबके को सशक्त बनाने का काम किया, वह अभी नहीं थमेगा। उनकी सरकार हेमंत सोरेन द्वारा खींची गई विकास की लकीर को और लंबा करेगी। इस राज्य की तस्वीर और तकदीर को बदलेंगे। इस राज्य में कोई भी व्यक्ति रोटी, कपड़ा और मकान से वंचित नहीं रहेगा। यहां की जनता की उम्मीदों को हर हाल में पूरा करेंगे। उनकी सरकार लगभग 20 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड जारी कर मुफ्त अनाज दे रही है । वहीं, गरीबों को हर साल में दो बार धोती- साड़ी और लूंगी दे रही है। CM चंपई सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार गांव से चल रही है। गांव और शहर के बीच का जो अंतर है, उसे कम कर सके। गांव और ग्रामीणों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं। ये योजनाएं सिर्फ कागजों पर नहीं हो, हकीकत में धरातल पर नजर आएं, इसके लिए अधिकारियों का दल लोगों के घरों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के साथ उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ रहे हैं।

गांव के बच्चों को भी मिलेगा क्वालिटी एजुकेशन

CM चंपई सोरेन ने कहा कि अब गांव के बच्चों को अपने पंचायत में क्वालिटी एजुकेशन मिलेगा। इसके लिए पंचायतों में स्थित विद्यालयों को अपग्रेड किया जा रहा है। यहां इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के साथ पठन- पाठन से संबंधित सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब गांव के बच्चे भी पढ़ाई के मामले में निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों से कम नहीं होंगे।

अब 125 यूनिट मिलेगी मुफ्त बिजली

CM  ने कहा कि राज्य में अभी लगभग 21 लाख बिजली उपभोक्ता हर महीने 100 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ ले रहे हैं, अब सरकार 125 यूनिट बिजली फ्री में देगी। इसका सीधा फायदा 31 लाख बिजली उपभोक्ताओं को होगा । इसके साथ सभी वंचित टोलों में भी जल्द बिजली पहुंचा दी जायेगी। CM चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड में ज्यादातर लोग कृषि पर निर्भर है। ऐसे में किसानों को सशक्त बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। हर खेतों में सालों भर पानी रहे, इसके लिए सिंचाई परियोजनाओं का काम तेज गति से चल रहा है । सालों भर खेती होगी तो किसान का पूरा परिवार खुशहाल जीवन जी सकेगा।

आदिवासियों- मूलवासियों को बढ़ा रहे हैं आगे

CM चंपई सोरेन ने कहा कि आदिवासियों-मूलवासियों के साथ दलित और पिछड़ों को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है । कंपनियों और संस्थानों में 75 प्रतिशत नौकरी स्थानीय युवाओं को देने का कानून हमारी सरकार ने बनाया है । यहां के विद्यार्थियों की पढ़ाई पैसे के अभाव में बाधित नहीं हो, इसके लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और गुरु जी क्रेडिट कार्ड जैसी कई योजनाएं चल रही हैं। यहां के बच्चे अब विदेश में भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और उसका सारा खर्च सरकार वहन कर रही है।

इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर, रामचंद्र सिंह, वैद्यनाथ राम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर, पलामू प्रमंडल के आयुक्त दशरथ चंद्र दास, पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा एवं गढ़वा, पलामू और लातेहार जिला के DC और SP सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...