Lohardaga : एक सनकी शख्स ने अपने पूरे परिवार को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। इसमें उसकी एक बेटी झुलस गई। वहीं घर के बाकी सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस सनकी शक्स का नाम पप्पू तुरी है। वह अपने पिता, पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा के साथ रहता है। उसे शक था कि उसकी बीवी का किसी के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा हुआ करता था। इल्जाम है कि बीती रात पप्पू ने अपने पिता और बीवी पर छुरा से हमला किया। उस वक्त वह नशे में था। दोनों एक बच्चे को लेकर घर से बाहर भाग गये। घर में 4 बच्चे रह गये। पप्पू ने चारों बच्चों पर किरासन तेल उड़ेल दिया। इसी बीच 12 साल का बड़ा बेटा कान तुरी और 10 साल की बेटी खुशबू भी जान बचा कर भाग निकली। नहीं भाग सकी तो 8 साल की खुशी और 4 साल की सोमारी।
बेरहम जल्लाद बाप पप्पू ने इन बच्चियों पर माचिस मार दी। शुशी झुलस गई। इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद पप्पू वहां से भाग गया। खुशी और सोमारी चीखने-चिल्लाने लगी। उनकी चीख-चीत्कार सुन आसपास के लोग पप्पू के घर पहुंच गये। किसी तरह आग के बुझाया और झुलसी बच्ची को लेकर लोहरदगा सदर अस्पताल भागे। जहां मरहम पट्टी कर दोनों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि खुशी 80 फिसदी जल चुकी है, इंजेक्शन लगाने तक की जगह नहीं है। इधर, बच्चियों को जिंदा जलाने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी बाप पप्पू तुरी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल को झकझोर देनेवाली यह वारदात लोहरदगा के किस्को थाना क्षेत्र के कोचा बरनाग गांव से सामने आई है।
इसे भी पढ़ें : ‘जिंदा या मुर्दा पहुंचाने वाले को 10 लाख’… देखें
इसे भी पढ़ें : इमारत में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए बालकनी से बाहर लटके लोग












