spot_img

शराब और जुए के लिए नहीं दिए पैसे तो घोंट दिया पत्नी का गला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

साहिबगंज : बरहरवा के न्यू प्रोफेसर कॉलोनी में पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिये तो पति ने उसका गला घोंट कर मार डाला। दरअसल, पत्नी को पीएम आवास योजना के तहत सरकारी पैसे मिले थे। आरोपी पति शराब और जुआ के लिए इन्ही पैसों की मांग कर रहा था। पत्नी के इंकार करने पर उसने घटना को अंजाम दिया।

मृतका की पहचान संगीता देवी के रुप में हुई है। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतका और उसके पति योगेश के बीच अक्सर लड़ाई होती रहती थी। योगेश को जुऐ और शराब की काफी लत थी और इसी वजह से पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्ज़े में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका को पीएम आवास के तहत पैसे मिले थे जिसे योगेश जुए और शराब में उड़ाने के लिए मांग रहा था। पैसे नही मिलने पर गुस्से में उसने संगीता को मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें : Sex Racket@ Jamshedpur: पुलिस के पहुंचते ही पार्लर में मच गया हड़कंप

इसे भी पढ़ें : मार्च में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें अपना काम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...