spot_img
spot_img
spot_img

पत्नी को छत से फेंका, करवा चौथ की रात निकले प्राण

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हरियाणा के फरीदाबाद के सीकरी इलाके में दहेज प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कथित रूप से अपनी पत्नी को छत से धक्का देकर हत्या कर दी। वारदात 8 अक्टूबर को हुई थी, लेकिन पीड़िता लक्ष्मी की मौत शुक्रवार रात करवा चौथ के दिन इलाज के दौरान हो गई। पीड़िता की मां गीता ने बताया कि एक साल पहले बेटी लक्ष्मी की शादी लोकेश से हुई थी, जो राजीव कॉलोनी का निवासी है। शादी के बाद से ही लोकेश दहेज की मांग को लेकर उसे मारता-पीटता था। 8 अक्टूबर को लक्ष्मी ने खुद फोन कर बताया कि पति उसे पीट रहा है। जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो लोकेश ने कथित रूप से लक्ष्मी को छत से धक्का दे दिया। गंभीर हालत में लक्ष्मी को बीके अस्पताल और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर पति लोकेश, ससुर हेतराम सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...