Hazaribagh(Sunil Sahu) : ”बेवा चाची का तन-मन डोल गया भतीजा अनिल तुरी पर। रिश्ते को कलंकित कर वो मेरे बेटे को बहका अपने साथ ले गई और शादी कर ली। बेटा से मिलने गई तो गुड़िया देवी अब बेटा से भी मिलने नहीं देती। साफ ये बोल भगा देती है कि तुझे तेरे बेटे से नहीं मिलने दूंगी। जमाना भी चाची को खूब कोस रहा है, पर उसे लाज-लिहाज तक नहीं। वहीं, इस शादी का प्रतिरोध करने वाले उसके नाते-रिश्तेदारों को झूठे केस में फंसाने में जुटी हुई है। कलमुही चाची की शादी करवाने में उसका साथ मंगरी देवी और बतिसिया ने दिया।” यह इल्जाम है कि मानतो देवी का। उसने इचाक थाना में एक आवेदन भी दिया है।
हजारीबाग के ईचाक थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव में रहनेवाली मानतो देवी ने थाना में दिये आवेदन में इस बात का जिक्र किया है कि उसके पति कमजोर और बुजुर्ग हैं। वह किसी तरह बांस का डाला-टोकरी बना कर अपने घर का खर्चा-पानी जुटा पाते हैं। बूढ़ापे का एक ही सहारा था बेटा अनिल तुरी, जिसे उससे छिन लिया गया। वहीं, अनिल तुरी ने भी थाना में आवेदन देकर घर में एंट्री कराने का आग्रह किया है। मुखिया प्रतिनिधि दयानंद कुमार ने कहा कि यह शर्मनाक है, इससे समाज की गरिमा पर खुरेंच लगी है।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो








