Vijay Rupani ने क्यों दिया इस्तीफा, जानें कारण…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : Vijay Rupani ने सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कहा, ‘संगठन और विचारधारा आधारित दल होने के नाते भारतीय जनता पार्टी की यह परंपरा है कि समय के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के दायित्व भी बदलते रहे हैं। यह हमारी पार्टी की विशेषता है कि जो दायित्व पार्टी द्वारा दिया जाता है, पूरे मनोयोग से पार्टी कार्यकर्ता उसका निर्वहन करते हैं। मुख्यमंत्री के रूप में मिले दायित्व का निर्वहन करने बाद अब मैंने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देकर पार्टी के संगठन में नई ऊर्जा के साथ काम करने की इच्छा जताई है। अब मुझे पार्टी द्वारा जो भी जवाबदारी दी जाएगी उसका मैं संपूर्ण दायित्व और नए ऊर्जा के साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में काम करूंगा।

‘मैं गुजरात की जनता के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं कि विगत पांच वर्षों में हुए उपचुनाव हों अथवा स्थानीय निकाय के चुनाव हों, पार्टी और सरकार को गुजरात की जनता का अभूतपूर्व समर्थन, सहयोग और विश्वास मिला है। गुजरात की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी की ताकत भी बनी है और मेरे लिए लगातार जनहित में काम करते रहने की उर्जा भी रहा है।

विजय रुपाणी ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रशासन के चार आधार भूत सिद्धांतों ,पारदर्शिता, विकासशीलता, संवेदनशीलता एवं निर्णायकता के आधार पर जनता की सेवा करने का यथाशक्ति  प्रयत्न किया है. इस कार्य में मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों, विधानसभा के सभी सदस्यों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनता का संपूर्ण सहयोग मिला है। मैं सभी का इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

रुपाणी ने कोरोना के दौर को याद करते हुए कहा, ‘कोरोना के कठिन समय में हमारी सरकार ने दिन-रात अथक मेहनत कर गुजरात की जनता को यथासंभव सुरक्षित रखने का प्रयत्न किया है। साथ ही टीकाकरण के काम में भी गुजरात अग्रसर रहा है और हमने इसमें बहुत सारे नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जिसका मुझे बहुत संतोष है।

विजय रुपाणी ने कहा, ‘पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुझे प्रशासनिक विषयों में नए अनुभवों को जानने-समझने का अवसर मिला है तथा  पार्टी के कामकाज में भी उनका सहकार व सहयोग मेरे लिए अमूल्य है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का सहयोग और मार्गदर्शन भी मेरे लिए अटूट रहा है। मेरे त्यागपत्र से गुजरात में पार्टी के नए नेतृत्व को अवसर मिलेगा तथा हम सब एकजुट होकर माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में गुजरात की इस विकास यात्रा को नई उर्जा, नए उत्साह, नए नेतृत्व के साथ आगे लेकर जाएंगे।

Read More : नई-नवेली दुल्‍हन को रेलवे स्‍टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो

Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्‍या हुआ, देखें…

Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…

Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट

Read More :  BREAKING : गुजरात के CM ने अचानक से दिया इस्तीफा

spot_img

Related articles:

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...

भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो

Kohramlive : विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद...