स्विमिंग पूल में घुसते ही आखिर क्यों लग जाता है टॉयलेट? जानें इसका प्रॉपर कारण

spot_img

Published:

📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : सामान्य जीवन में हम बहुत कुछ ऐसा करते हैं कि उसके परिणाम के कारण पर ध्यान नहीं देते। लेकिन, कोई काम ऐसा हो ही नहीं सकता है जिसके पीछे आने वाले परिणाम का कोई कारण न हो। क्या आपने कभी सोचा होगा कि जब आप नदी, तालाब या स्विमिंग पूल में नहाने के लिए घुसते हैं तो पेशाब करने का मन क्यों करता है, लेकिन ऐसा होने के पीछे वैज्ञानिक कारण होता है। आज हम इसकी चर्चा करते हैं।

यूरिनरी ब्लैडर पर पड़ता है ठंडे पानी का दबाव

जब पानी में इंसान का बॉडी ज्यादा देर रहता है, तब ठंडे पानी की वजह से उसके यूरिनरी ब्लैडर पर दवाब पड़ता है। इसकी वजह से मूत्र तंत्र सक्रिय हो जाता है। यही कारण है कि जैसे ही आप पानी के अंदर घुसते हैं, टॉयलेट करने का मन होने लगता है।

इस तरह रिसर्च के बाद सामने आया सच्चाई का प्रमाण

इस बात को कंफर्म करने के लिए कनाडा के रिसर्चर्स ने एक सर्वे किया और इस नतीजे पर पहुंचे की पानी के प्रेशर की वजह से लोगों को पूल के अंदर जाते ही टॉयलेट लग जाता है। उन्होंने अपने सर्वे में कई लोगों को पूल में उतार कर इस बात का सबूत इक्कठा किया। इसके अलावा लोगों के पूल में जाने से पहले पानी की मात्रा और बाद की मात्रा को कंपेयर किया, जिससे ये बात कंफर्म हुई कि लोग पूल में टॉयलेट कर देते हैं।

 फूल में जाने के पहले जरूर कर लें पेशाब

लोगों को हाइजीन पर्पज से हमेशा पानी में जाने से पहले पेशाब कर लेना चाहिए। जो लोग ऐसा नहीं करते हैं, वो अपने साथ-साथ बाकी लोगों के लिए भी परेशानी खड़ी कर देते हैं। यूरिन में कई तरह के केमिकल्स होते हैं,जो हानिकारक बैक्टेरिया के साथ मिलकर नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में लोगों को स्विमिंग पूल के अंदर टॉयलेट करने से बचना चाहिए। इसके लिए पानी में जाने से पहले ही बाथरूम का इस्तेमाल चाहिए।

इसे भी पढ़ें : बिहार में Spicejet के प्लेन में लगी आग, देखें बाहर और अंदर का पूरा वीडियो

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : बिहार में फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर समेत 22 एप्स पर लगा बैन, जाने क्यों

इसे भी पढ़ें : OMG! बहन की बुलेट पर बैठ, दूल्हा भाई पहुंचा जयमाला तक

Latest News

Related articles

Recent articles