Dhanbad : चुनाव प्रचार के लिये धनबाद के निरसा में आये अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पाकेटमारी हो गई। भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती निरसा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेन गुप्ता के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए निरसा पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ता ने मंच से यह आग्रह किया कि जिसने भी पर्स लिया है, वो उसे लौटा दो। वहीं, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि झामुमो या कांग्रेस की सरकार न तो आदिवासियों की भला करने वाली है और न ही आम नागरिकों का। झारखंड के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया है और यहीं प्यार उन्हें धनबाद खींचकर लाया है। मिथुन ने कहा ”मुझे न तो बीजेपी की जरूरत है और न ही बीजेपी को मेरी जरूरत है। मैं झारखंड में बदलाव लाने के लिए धनबाद आया हूं। मुझे झारखंडियों से काफी लगाव है। भाजपा की सरकार ही राज्य और देश में विकास कर सकती है।” मिथुन ने आगे कहा कि दुश्मनों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है तो मुझे उससे कोई लेना देना नहीं। एक विशेष वर्ग के एक शख्स ने पश्चिम बंगाल में कहा था कि यहां 70% मुस्लिम है और 30 पर्सेंट हिंदू हैं, इन लोगों को काटकर फेंक देना है, जिसका हमने विरोध किया था। हमने कभी भी किसी धर्म के बारे में नहीं कहा है और न ही मैंने कभी विरोध किया।
इसे भी पढ़ें :PM मोदी के रांची आने को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, रूट चार्ट… देखें
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, चुनाव जीतने पर हर महिला को खटाखट 25 सौ रुपये…
इसे भी पढ़ें :सबसे अधिक झारखंड सरकार करप्ट, नोट गिनने की मशीन तक खराब हो गई : अमित शाह
इसे भी पढ़ें :PM मोदी कल झारखंड में, यहां करेंगे रोड शो और बाकी दो जगह…
इसे भी पढ़ें :बाबा सिद्दीकी ह’त्याकांड का मोस्ट वांटेड पुलिस कस्टडी में…
इसे भी पढ़ें :बोकारो में PM मोदी बोले इन्हें मिले कड़ी से कड़ी सजा
इसे भी पढ़ें :बोकारो में PM मोदी बोले इन्हें मिले कड़ी से कड़ी सजा






