Hazaribagh (Sunil Sahu) : ”माफिया छोटा हो या बड़ा, उसे मसल डाले, उसके खूंटें को उखाड़ फेंके, किसी हालत में बालू, कोयला और पत्थर के माफियाओं के नेटवर्क को तहस-नहस कर दें। बंद पड़े खादानों पर हो रही अवैध माइनिंग को रोका जाये। NGT के गाइडलाइन का पालन में कोई चूक-भूल बर्दाश्त नहीं की जायेगी।” यह आदेश आज हजारीबाग के पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे ने अपने मातहत अधिकारियों को दिया। मौका था जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक का।
बैठक की अध्यक्षता करते हुये पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे ने बालू और कोयले के अवैध परिवहन पर रोक लगाने पर जोर दिया। उन्होंने अपने मातहत अधिकारियों से कहा कि किसी भी हालत में दो नंबरी लोगों की नाकों में दम कर दें, चाहे माफियाओं को नेटवर्क कितना भी तगड़ा क्यों ना हो। एक रोज पहले पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव द्वारा सरकार की कब्जाधारी जमीन पर बुलडोजर चला हजारीबाग पुलिस ने अपना इरादा साफ कर दिया है। योगेन्द्र साव की बेटी अंबा प्रसाद वर्तमान में विधायक है। नेक और मजबूत इरादे के साथ खनन टास्क फोर्स को काम करने को कहा गया। अवैध खनन और इसमें इस्तेमाल हो रहे वाहनों को जब्त कर कानून सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है। पुलिस कप्तान ने मीटिंग में कहा कि माफिया पर लगाम लगाना अकेले पुलिस के वश की बात नहीं, उन्होंने DTO को निर्देश दिया कि वे रेगुलर जांच अभियान चला कर अवैध परिवहन को पकड़े। वहीं जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार को भी कई टिप्स दे गये।
आज की बैठक में SDO सदर विद्या भूषण कुमार, SDO बरही पूनम कुजूर, जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार, DSP राजीव कुमार, DSP महेश प्रजापति, एवं CO सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार फिर पहुंचेगी आपके द्वार, कब से… जानें
इसे भी पढ़ें : कान्हा की नगरी में मोदी बोले, कृष्ण के पहले राधा, तभी उनका नाम पूरा














