Tamil Nadu : तमिलनाडु में लगातार हो रही भारी बारिश से उत्पन्न विकट हालात के बीच एक महिला इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला इंस्पेक्टर राजेश्वरी एक बेहोश युवक को अपने कंधे पर उठाकर उसे हॉस्पिटल पहुंचा रही हैं। वीडियो को IAS सुप्रिया साहू ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि इंस्पेक्टर राजेश्वरी से ज्यादा सशक्त कंधे किसी के भी नहीं हो सकते। भारी बारिश के बीच उन्होंने एक बेहोश व्यक्ति को ऑटो में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया।
#WATCH तमिलनाडु: चेन्नई में महिला पुलिस इंस्पेक्टर राजेश्वरी ने रास्ते पर पड़े एक बेहोश आदमी को कंधों पर उठाकर रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया। pic.twitter.com/jDS9M6Djvw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2021
चेन्नई के टीपी चेतराम पुलिस स्टेशन में पोस्टेड हैं राजेश्वरी
बेहोश युवक का नाम उधाया बताया जा रहा है। राजेश्वरी के मुताबिक जब, वे चेन्नई के हालात जानने निकली थीं तो उन्होंने एक आदमी सड़क के किनारे बेहोश पड़ा दिखा। उन्होंने लोगों की मदद से उसे उठाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उधाया की जान बच गई है।फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। राजेश्वरी चेन्नई के टीपी चेतराम पुलिस स्टेशन में तैनात हैं।
6 जिलों में बाढ़ की चेतावनी
तमिलनाडु के डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने 11 नवंबर को होने वाली भारी बारिश के कारण थूथुकुडी, विल्लीपुरम, तिरुनेलवेली, नागापट्टिनम, कुड्डालोर और चेंगलपेट्टू जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है।
9 जिलों में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद एमके स्टालिन सरकार ने 11 नवंबर को चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, चेंगलपेट, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, तंजावुर, तिरुवरूर और मयीलादुथुराई जिलों में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है।
इसे भी पढ़ें :छठ मनाने घाट गया था परिवार,चोरों ने नकद और जेवरात पर साफ किए हाथ
इसे भी पढ़ें :इंडिया सहित 200 से ज्यादा देशों में PUBG का New State लांच, जानें नए गेम की खासियत
इसे भी पढ़ें :BIT के ऑफ कैंपस में बढ़ी आवेदन की तिथि, जानें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई
इसे भी पढ़ें :IND vs NZ Test Series: पहले टेस्ट में रहाणे होंगे कप्तान, दूसरे टेस्ट में शामिल होंगे विराट!
इसे भी पढ़ें :मुजफ्फरपुर सिटी SP के बेटे की दर्दनाक मौत, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व संपन्न
इसे भी पढ़ें :INDIA में कल लॉन्च हो रहा है नया PUBG गेम
इसे भी पढ़ें :बेटी से रेप के आरोप में बाप गिरफ्तार, मां रहती थी बीमार
इसे भी पढ़ें :INDUSLND बैंक में निकली बंपर वैकेंसी, 12 पास जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :नाबालिग आशिक के साथ भागी थी 47 लाख लेकर, इतने पैसे उड़ाकर लौटी घर
इसे भी पढ़ें :Breaking : बस-ट्रेलर में भीषण टक्कर, 11 लोग जिंदा जले, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इसे भी पढ़ें :नदी में नहा रहे थे बच्चे, दो परिवारों के घर छाया मातम






