Kohramlive Desk : साल का पहला चंद्र ग्रहण कल यानि 5 मई, शुक्रवार के दिन लगेगा। यह ग्रहण 5 मई की रात में 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा। 5 मई को लगने वाला यह ग्रहण एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा। यह चंद्रग्रहण लगभग 4 घंटे 15 मिनट की अवधि का होगा। इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। ऐसा माना जा रहा है कि यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा।
क्या है उपछाया चंद्र ग्रहण
जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है, तब वास्तविक चंद्र ग्रहण लगता है। ग्रहण से पहले चंद्रमा, पृथ्वी की परछाईं में प्रवेश करता है, इसे उपछाया कहते हैं। पृथ्वी की परछाईं में प्रवेश के बाद ही चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है। हालांकि कई बार चंद्रमा धरती की वास्तविक छाया में जाए बिना, उसकी उपछाया से ही बाहर निकल आता है। जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया न पड़कर केवल उसकी उपछाया मात्र ही पड़ती है, तब इसे उपछाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। इसमें चंद्रमा के आकार में कोई अंतर नहीं आता है और इस पर एक धुंधली सी छाया मात्र नजर आती है।
कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्वी यूरोप के कुछ भागों में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। आपको बता दें की 5 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए यहां इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। सूतक काल ना लगने की वजह से यहां पूजा-पाठ या किसी भी धार्मिक कार्यों पर रोक नहीं लगेगी।
इसे भी पढ़ें : करोड़ों महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें : 20 ट्रेनें हुई रद्द, 65 के बदले रूट
इसे भी पढ़ें : EPFO के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : मई में 12 दिन बैंक बंद, किस दिन रहेगी छुट्टी, जानें…
इसे भी पढ़ें : सोना हुआ सस्ता, चांदी के भी गिरे दाम
इसे भी पढ़ें : जानें कहां महंगा और सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें
इसे भी पढ़ें : SBI ग्राहक हैं तो पढ़ लें यह खबर, शुरू हुई यह स्कीम








