spot_img
spot_img

जहां बंद है मुख्‍तार, उस जेल से कैदी फरार होने पर FIR दर्ज, DG ने दिए जांच के आदेश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के डीजी ऑफिस से जानकारी मिली है कि बांदा जिला जेल के अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जेल से विजय के फरार होने की जानकारी दी थी। प्रयागराज क्षेत्र के डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जिस हाई सिक्योरिटी बांदा जेल में मुख्तार अंसारी बंद है, उस जेल से एक विचाराधीन बंदी के फरार हो जाने का मामला सामने आया था। अब लखनऊ स्थित डीजी ऑफिस ने इसकी पुष्टि कर दी है।

Read More : 6th #JPSC परीक्षा को लेकर हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, मेरिट लिस्‍ट को किया रद्द

22 साल का है फरार कैदी विजय

डीजी ऑफिस के मुताबिक इस मामले में बांदा में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। डीजी ऑफिस ने जेल उपमहानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र को तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जांच  करने के आदेश दिए हैं। डीजी ऑफिस के मुताबिक बांदा जेल में बंद कैदी विजय अरख 22 साल का है। जानकारी के मुताबिक लॉकिंग के समय विजय अरख नामक कैदी के गायब मिलने पर अलार्म बजाया गया। जेल के अंदर और बाहर, चप्पे-चप्पे पर उसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। फरार कैदी विजय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। विजय के संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।

Read More :Breaking : PLFI के 4 उग्रवादी धराये, बड़ी घटना को देने वाले थे अंजाम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...