spot_img
spot_img
spot_img

टिफिन खुला तो उड़ गये होश…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • टिफिन बम को बरामद कर किया डिफ्यूज, बड़ा हादसा टला

New delhi : भारत के स्वतंत्रता दिवस पर पाक्स्तिान अपनी नापाक करतूतों से बाज नहीं आ रहा है। बीएसएफ के जवानों और स्‍थानीय पुलिस ने भारत में आतंकी हमले की एक साजिश को नाकाम किया गया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने रविवार की रात को ड्रोन के जरिये हथियारों और आरडीएक्स से भरा एक बैग पंजाब में अमृतसर सेजुड़े बच्चीविंड के बॉर्डर एरिया में फेंका। पुलिस ने उसे बरामद करके टिफिन बम को डिफ्यूज करते हुए बड़ा हादसा टाल दिया।डीजीपी दिनकर गुप्ता ने एक प्रेसवार्ता करके इस पूरे हादसे को बयां किया। बताया कि पाकिस्तान की एक नापाक साजिश नाकाम की गई है। शनिवार-रविवार की देर रात बॉर्डर से सटे देहात एरिया के पुलिस स्टेशन लोपोके के तहत आने वाले गांव डालेके में ड्रोन की मूवमेंट देखी गई, जिसकी सूचना गांच के सरपंच ने दी।

जैसा पुलिस को गांव के सरपंच ने बताया

सरपंच ने पुलिस को बताया कि ड्रोन जैसी चीज की आवाज आ रही थी। तभी जोर से धड़ाम की आवाज आई, जैसे कोई सामान फैंकने पर आती है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया। कर दिया। रविवार देर शाम 6.30 बजे के करीब पुलिस को सफलता मिली और एक बैग से बम और हथियार बरामद हुए।

बैग में7 पैकेट, 3 पैकेट में 100 गोलियां

डीजीपी गुप्ता ने बताया कि बैग में से 7 पैकेट मिले। जिन्हें एक-एक करके खोला गया तो पहले पैकेट में तीन छोटे पैकेट में 100 गोलियां रखी हुई थीं, जो 9एमएम की थीं। तीन अन्य पैकेट में 5 हैंड ग्रेनेड थे। 7वें पैकेट को देखकर सभी हैरान रह गए। उसमें गुलाबी रंग का प्लास्टिक का डिब्बा मिला, जिसमें आरडीएक्स भरा हुआ था। इसे इंप्रोवाइज्ड एक्सपलोजिव डिवाइस (IED) के साथ जोड़ा गया था।

नेशनल सिक्योरिटी गार्ड को बुलाना पड़ा

टिफिन बम की तकनीक इस कदर पेचीदा थी कि पंजाब पुलिस को इसकी जानकारी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड को देनी पड़ी। एनएसजी के कमांडो व बम डिफ्यूजल दस्ते ने इसे अपने कब्जे में लेकर डिफ्यूज किया। डीजीपी गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस आने वाला है और पंजाब के माहौल को दोबारा खराब करने की नीयत से इस तरह की घटिया हरकत की गई है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...