spot_img
spot_img
spot_img

जब दर्द हद से गुजर गया, कंपा गया सबको…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : गुजरात के देवभूमि द्वारका के लांबा गांव में ऐसी घटना घटी कि जिसने हर दिल को कंपा दिया। 40 बरस का एक पिता मेरामनभाई छेत्रिया, जो पिछले पांच सालों से मुंह के कैंसर से जूझ रहा था, अपनी जिंदगी के आखिरी मोड़ पर हार गया। उसने अपनी 5 साल की बेटी और 3 साल के बेटे को जहर देकर मार दिया और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया। तीनों की लाशें एक साथ एक ही घर के कमरे में देख पूरा गांव रो पड़ा। डॉक्टरों ने मेरामनभाई को बताया था कि कैंसर अंतिम स्टेज पर है। उसे सबसे ज्यादा चिंता अपने बच्चों की थी, “मेरे बाद उनका क्या होगा?” उसकी पत्नी का देहांत पहले ही हो चुका था। गांव के लोगों ने बताया कि “वो शांत स्वभाव का था, मेहनती था, और बच्चों को अपनी जान से भी ज्यादा चाहता था।” लेकिन बीते कुछ दिनों से उसके चेहरे पर अजीब सी थकान और बेचैनी साफ झलक रही थी। बीती शाम ढल गई थी, घर से कोई आवाज नहीं आई, न बच्चों की हंसी, न किसी के कदमों की आहट। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, फिर जोर से पुकारा, पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार दरवाजा तोड़ा गया, अंदर का दृश्य देख हर किसी के आंखों में आंसू छलक आये। जहर की गंध कमरे में सबकुछ बयां कर रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मौके पर FSL टीम को बुलाया गया। हर सबूत के पीछे बस एक ही कहानी थी, दर्द, बेबसी और प्रेम का अन्तिम निर्णय। एक अधिकारी ने मीडिया से कहा कि बीमारी का दर्द और बच्चों की चिंता ने उसे इतना तोड़ दिया कि उसने ये खौफनाक कदम उठाया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...