spot_img

जब नेताओं ने नहीं सुनी, तो गांव ने खुद बना दी सड़क…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के भवनाथपुर प्रखंड के मकरी पंचायत स्थित गड़ेरियाडीह टोला के ग्रामीणों ने वो कर दिखाया, जो कई बार सरकारी तंत्र भी नहीं कर पाता। जब नेताओं के वादे खोखले साबित हुये, तो गांव के लोगों ने खुद अपने हाथों से सपनों की सड़क बना दी। पांच सौ मीटर की यह सड़क अब गांव के रास्ते को जोड़ेगी, वहीं, जनशक्ति की ताकत का प्रतीक बन गी। भूंडली घाटी के नीचे, बछूआ नदी के किनारे बसे गड़ेरियाडीह टोला में करीब 35 से 40 घरों में 520 लोग रहते हैं। यहां की घाटीनुमा, पथरीली सड़क इतनी टूटी हुई थी कि बरसात के दिनों में बच्चे स्कूल तक नहीं जा पाते थे और बीमारों को अस्पताल पहुंचाना किसी पहाड़ चढ़ने जैसा था। लोगों ने बताया कि हर चुनाव में सड़क का वादा सुनते-सुनते अब कान थक चुके थे, पर सड़क वही की वही रही। स्थानीय ग्रामीण मुकेश पाल, राजू पासवान, शिवचंद पाल, लालचंद पाल, परनिस पाल, उमेश साह, राजेश साह, जगदीश पाल, नंदलाल पाल, अभय पाल, विजय सिंह समेत कई लोगों ने मिलकर तय किया कि “अब किसी के आने का इंतजार नहीं करेंगे।” सबने मिलकर चंदा इकट्ठा किया, फावड़े, बेलचा और ट्रॉली उठाई और फिर शुरू हो गया श्रमदान का सिलसिला। बच्चे मिट्टी ढोते, महिलायें पानी छिड़कतीं, बुजुर्ग दिशा बताते, कुछ ही दिनों में वो जर्जर पथ एक सजीव सड़क बन गई। गांव के एक बुजुर्ग ने गर्व से कहा “नेता नहीं आये, पर मां काली की कृपा से हमारे हाथों में ही रास्ता निकल आया।” सड़क का मरम्मत कार्य पूरा होते ही गांव में नई उम्मीदों की राह खुली। ग्रामीण अब मांग कर रहे हैं कि इस कच्चे रास्ते को PCC रोड में बदला जाये, ताकि आने वाली पीढ़ियां फिर उपेक्षा का स्वाद न चखें। उनका कहना है कि “हमने जो शुरू किया, सरकार अब उसे स्थायी रूप दे।”

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…

इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…

इसे भी पढ़ें : री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…

spot_img

Related articles:

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...

जज ने दे दी जान, हड़कंप…

Delhi : दिल्ली के सफदरजंग इलाके में दिल्ली न्यायिक...

नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में...

री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान के दौरान शाम...

Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…

Bihar के औरंगाबाद के नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बस स्टैंड स्थित पुरानी PNB बैंक के पास