MP : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बार-बार बिजली कटने और समय पर बिजली नहीं रहने की शिकायत से आजिज आकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर खुद जांच करने के लिए पोल पर चढ़ गए।
Read More : सादा कागज पर अंगूठा लेकर दिखा दिया ठेंगा खेत बंधक रख कर्ज लिया… सुनें, एक गरीब का दर्द (Video)
आम लोगों से मांगी माफी
सीढ़ियों के सहारे खंभे पर चढ़े ऊर्जा मंत्री ने वहां जमा कचरे को हटाकर साफ-सफाई की। ट्रांसफॉर्मर पर झाड़ और पेड़ों की झाडि़यों को बिजली सप्लाई में अवरोध माना और बिजली कंपनी के अफसरों की लापरवाही पर आम लोगों से माफी मांगी।

Read More :संपत्ति विवाद में मां, बेटा और बेटी को उतारा मौत के घाट, ये बनी वजह
अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रमुख सचिव, बिजली कंपनी के तीनों एमडी को भी शख्त हिदायत दी कि अगर प्रदेश में ट्रिपिंग की समस्या होगी तो खुद भी ठीक करूंगा और अधिकारियों से भी ठीक करवाऊंगा। जो इन निर्देशों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी चाहे वो सीई ,एसई, डीई या कोई भी अन्य अधिकारी हो।
Read More :#BSEB ने एक्टिवेट किया मैट्रिक-इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा के रिजल्ट का लिंक










