spot_img
spot_img

डीजे बंद कराया तो बारातियों में हड़कंप, दुल्‍हन के भाई के साथ कर डाला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP(Gorakhpur): डीजे बंद कराया तो बारातियों में हड़कंप। यूपी के गोरखपुर में बारातियों ने रविवार की देर रात को दुल्हन के चचेरे भाई को इतना पीटा कि उसकी मौत हो। वह भी सिर्फ इसलिए, क्‍योंकि उसने शादी की अन्‍य रस्‍मों को पूरा कराने के लिए डीजे बंद करवा दिया। देर रात तक बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। शादी की अन्य रस्में रुक गई थीं। इसी कारण दुल्हन के चचेरे भाई राहुल चौधरी (25) ने डीजे बंद करा दिया था।। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और बरातियों ने राहुल को पीटना शुरू कर दिया। पीटते-पीटते उसे मार डाला। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार के लोग राहुल को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मैरिज हाउस में लगे CCTV फुटेज की मदद से पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

बारातियों में हड़कंप

पुलिस के अनुसार,रामनगर विशुनपुर के रहने वाले शेषनाथ सिंह की बेटी प्रियंका की शादी गोरखनाथ इलाके के रिमझिम मैरिज हॉल में रविवार की रात थी। शादी में पीपीगंज इलाके के रामपति चौधरी के बेटे गौरव की बारात आई थी। बराती पक्ष देर रात तक डीजे पर डांस कर रहे थे। बंद करने के लिए कहने पर भी नहीं माने। राहुल ने बंद करा दिया तो भड़क गए।मृतक रोहित उर्फ राहुल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह आईटीआई की पढ़ाई करने के साथ ही शटरिंग का भी काम करता था। मृतक के पिता हरिश्चंद्र राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं।

Read More : 4 दिन बाद मौत के मुंह से बाहर निकली 4 जिंदगियां, करने लगे…

Read More : श्‍मशान जा रहे 18 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर

Read More : पाकिस्‍तान के इन दो दिग्‍गजों का अश्विन ने तोड़ा रिकॉर्ड, रचा इतिहास

Read More : तीसरे दिन भारतीय स्पिनर्स की गुगली पर नाचे कीवी, ऐसे गिरा विकेट

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भाभी को पाने के लिये उतारा बड़े भाई को मौ’त के घाट…

UP : अपने भाभी को पाने की चाहत में...

बनारस में राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनोखा अंदाज…

UP : गंगा किनारे बसे आध्यात्मिक नगरी काशी में...

पत्नी का देवर से था ईलू-ईलू, नाहक मा’रा गया पति…

UP : पत्नी की हरकत के चलते अकारण उसका...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

पुलिस अंकल, “मम्मा ने पापा को मा’र डाला,”जानें क्यों…

UP : करीब नौ साल पहले लव मैरिज करने...