spot_img

जब एक फ्रेम में दिखा दो दौर की राजनीति का संगम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने औपचारिक मुलाकात की। मुलाकात का माहौल सादगी भरा था, लेकिन उसमें राजनीति के कई सुनहरे पन्नों की झलक भी दिखाई दे रही थी। इस खास अवसर पर शंकर सिंह वाघेला ने मुख्यमंत्री को एक यादगार तस्वीर सप्रेम भेंट की। यह कोई साधारण फोटो नहीं, बल्कि उस दौर की निशानी थी, जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन और शंकर सिंह वाघेला एक ही कार्यकाल में साथ-साथ सांसद हुआ करते थे। जैसे ही तस्वीर मुख्यमंत्री के हाथों में आई, पल भर को मानो समय ठहर गया। बीते संघर्ष, संसद के गलियारों की आवाजें और राजनीतिक दोस्ती के पुराने रंग—सब एक फ्रेम में सिमट आये।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अति विशिष्ट और भावनात्मक तस्वीर के लिये शंकर सिंह वाघेला का आभार जताया। उन्होंने इसे न सिर्फ एक फोटो, बल्कि राजनीतिक इतिहास और रिश्तों की अमूल्य धरोहर बताया। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, आदेश जारी…

Ranchi : मोहर्रम के मौके पर 27 जून (शनिवार)...

NH-19 पर दर्दनाक हा’दसा, उजाड़ गया परिवार…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

7 महीने पहले हुई शादी, ससुराल वालों पर खौफनाक इल्जाम!

Palamu : पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में इलाज...

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...