DELHI : दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आतंकवादी की एक नई किस्म बताते हुए कहा है कि वह ऐसे आतंकी हैं, जिससे भ्रष्टाचारी डरते हैं। इस दौरान उन्होंने शोले फिल्म में गब्बर सिंह के मशहूर डायलॉग का भी अपने तरीके से इस्तेमाल किया। चार दिन के मिशन यूपी पर सोमवार को लखनऊ पहुंचे दिल्ली के सीएम ने अपने पुराने सहयोगी और आप के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे कवि कुमार विश्वास पर भी तंज कसा। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”आतंकवादी दो तरह के होते हैं, एक वह आतंकवादी होता है जो जनता को डराता है और एक वो आतंकवादी होता है, जो भ्रष्टाचारियों को डराता है। केजरीवाल वह आतंकवादी है जो भ्रष्टाचारियों को डराता है। वह शोले फिल्म में डायलॉग है ना जब सौ-सौ मील तक बच्चा भ्रष्टाचार करता है तो मां कहती है बेटा सो जा नहीं तो केजरीवाल आ जाएगा।”
बीजेपी ने सारी एजेंसियों के छापे लगवाए, कुछ नहीं मिला
आप के पूर्व नेता कुमार विश्वास की ओर से पंजाब में खालिस्तानी अलगाववादियों से मदद लेने के लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने कहा, ” BJP ने सारी एजेंसियों के छापे पड़वाए, लेकिन उनको कुछ नहीं मिला। मेरे पूछने पर उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में कोई कवि है जिसने बताया कि केजरीवाल आतंकवादी है। मोदी जी सारी एजेंसियों हटाइए और उस कवि को रखिए। वह बताएंगे कि कौन आतंकवादी है।”
इसे भी पढ़ें : सोना तस्करी का तरीका देख सन्न रह गए अधिकारी, बॉडी के इस पार्ट से मिला इतने करोड़ का सोना
इसे भी पढ़ें : जब एयरपोर्ट में डांस करने लगी ‘Pushpa’ Actress
इसे भी पढ़ें : बांसुरी की धुन पर थिरकी Madhuri Dixit, इस दिन रिलीज होगी ‘द फेम गेम'(Video)
इसे भी पढ़ें : चारा घोटाला : जानिये, लालू-आरके राणा समेत किसे मिली कितनी सजा
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र दीक्षित
इसे भी पढ़ें :नदी किनारे कुत्तों ने मासूम के साथ ये क्या कर डाला…देखें…












