जमशेदपुर : बदमाशों को अड्डेबाजी से रोकना एक युवक को पड़ गया महंगा। चार-पांच बदमाशों ने रास्ते में घेर कर डंडे और रॉड से इतना मारा कि उसके सिर पर आई गंभीर चोट। उसके सिर पर लगे हैं चार टांके। पुलिस को घटना की लिखित शिकायत भी की है युवक ने।
पायल टॉकीज के पास हुई घटना
यह मामला हुआ जमशेदपुर के उलीडीह थाने की रामकृष्ण कॉलोनी स्थित पायल टॉकीज के पास। अपनी शिकायत में घायल ने बताया कि अड्डेबाजी का विरोध करने पर अभिषेक, आशीष समेत अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट करने के बाद सभी मौके से भाग निकले।
इसे भी पढ़ें : JJMP से निष्कासित रियाज की हत्या, पुलिस ने किया शव बरामद
अड्डेबाजी और नशा का किया था विरोध
गोस्वामी ने बताया कि वो रामकृष्ण कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। मकान में एक अन्य किराएदार के कुछ दोस्त अक्सर घर के बाहर अड्डेबाजी और नशा करते हैं। कई बार उसने उन्हें रोका-टोका। फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने थाने ले गई। वे रातभर थाने में रहे। इसके बाद से ही सभी उससे बदला लेना चाहते थे।
इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : विदेशी लड़कियों से कराया जा रहा था धंधा, ऐसे धराए












