Kohramlive : इस वीडियो की शुरुआत एक आम सुबह की तरह होती है, कमरे में परदे खिंचे हैं, बच्चे रजाई में लिपटे सपनों की दुनिया में खोये हुये। मां की आवाज बार-बार गूंजती है, “उठो बेटा, स्कूल का टाइम हो गया…” लेकिन बच्चे तो जैसे नींद के महल में ताजपोशी कर चुके हों, बस करवट बदलते हैं और फिर से लिपट जाते हैं तकिये से। अब आती है मम्मी की जीनियस चाल, वो कोई अलार्म नहीं बजाती, न ठंडे पानी की धमकी देती है। बल्कि सीधे बुला लेती है बैंड पार्टी। जैसे ही घर के बाहर ढोल-नगाड़ों की गूंज उठती है, पूरा मोहल्ला हंसने लगता है और बच्चे, अरे! बच्चे तो पल भर में डरकर उठ बैठते हैं! उनके चेहरे पर हैरानी, नींद और मम्मी के “सीक्रेट वेपन” की दहशत, सब झलकता है। वीडियो देखते ही सोशल मीडिया पर मच गया धमाल। इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर लाखों व्यूज के साथ यूजर्स ने मम्मी की जुगाड़ू बुद्धि को सलाम ठोका। एक यूजर ने लिखा, “अब अलार्म की जरूरत ही क्या, जब मम्मी हैं ना!” दूसरे ने कमेंट किया, “इस मां को इनोवेशन अवॉर्ड मिलना चाहिये।” किसी ने कहा, “हर मां में छिपा होता है एक वैज्ञानिक, एक रणनीतिकार और सबसे बढ़कर, एक कॉमेडियन।”
View this post on Instagram




