Kohramlive Desk : अल्बामा के द बिर्मिंघम जू के स्टाफ अपने यहां एक शेरनी की मौत से व्यथित हैं। उन्होंने इस शेरनी को बचपन से पाला था, लेकिन उनकी आंखों के सामने ही शेरनी की मौत हो गई। अपनी लाड़ली शेरनी की मौत से चिड़ियाघर के स्टाफ उदास हैं। उन्होंने आकिलि नाम की इस शेरनी को बचपन से पाला था। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले बाहर से लाए एक शेर ने उसे मार डाला। पहले शेर ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद चोट की वजह से शेरनी ने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, शेर को पहली बार शेरनी के पास लाया गया था। ये उनकी पहली मुलाक़ात थी। इसी मुलाकात में शेर ने शेरनी पर अटैक कर उसकी जान ले ली। आकिलि एक तरह से परिवार का हिस्सा बन गई थी। उसका जन्म वैसे तो कोलोराडो के एक चिड़ियाघर में हुआ था, लेकिन दो साल की उम्र में ही उसे अल्बामा के चिड़ियाघर में लाया गया था।
हद लाड़ली थी शेरनी
द बिर्मिंघम जू के कर्मचारियों ने बताया कि आकिलि काफी लंबे समय से चिड़ियाघर में रह रही थी। हाल ही में उससे मेटिंग के लिए जोश को बाहर से लाया गया था। ज़ू के मैनेजर ने बताया कि जानवरों का इस तरह से पहली बार मिलना काफी रिस्की होता है और आकिलि की मौत इस बात को कंफर्म कर गया। जोश ने मिलन के कुछ ही देर में आकिलि को लहूलुहान कर दिया। आकिलि को तुरंत मेडिकल सुविधा दी गई, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा गई।
इसे भी पढ़ें : लालू यादव को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी
इसे भी पढ़ें :CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.40% स्टूडेंट्स पास
इसे भी पढ़ें :CBSE 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, ये बनी टॉपर…
इसे भी पढ़ें :राजधानी के बाद गुमला में पशु तस्करों ने दिखाई हिमाकत… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :“फ्लाइट में बम है”… सुनते ही क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें
इसे भी पढ़ें :ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों का जोरदार विरोध प्रदर्शन
इसे भी पढ़ें :खुशियों के मारे झूम उठा आदिवासी समाज… देखें वीडियो














