Ranchi : राजधानी रांची के मोबाइल दुकान में भीषण चोरी। मोबाइल शोरूम में सेंधमारी कर करीब 40 लाख रुपये के मोबाइल, कैश समेत कई सामान ले उड़े चोर। इस वारदात को मंगलवार की देर रात जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया।
रिशु टेलीकॉम के मालिक ने बुधवार की सुबह जब दुकान खोला तो उनके होश उड़ गये। सारा सामान गायब था। पूरा शो-रूम अस्त-व्यस्त था। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचे। पूरे दुकान का मुआयना किया। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही चोरी के आरोपी पकड़े जाएंगे।
Read more: 5 DSP इधर से उधर, नेहा बाला के जिम्मे Cyber Crime
Read more: किडनैपर ने पहले मांगी एक करोड़, फिर 20 हजार में अटका
Read more: जालिम पति ऐसी जगह मारता… बता नहीं सकती… पुलिस आंटी ने डंडे से मारा : मासूम दीप















