Tamilnadu : गुस्से में आदमी कुछ भी कर सकता है। तमिलनाडु के नागपट्टनम से इस प्रकार की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दो युवकों ने एक सप्लायर का कान सिर्फ इसलिए काट दिया, क्योंकि उन्हें डोसा पहले सर्व नहीं किया गया। इस घटना के सामने आते ही पुलिस ने दोनों युवकों को कस्टडी में ले लिया है और उस घायल सप्लायर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इसे भी पढ़ें : @Corona का कहर : घंटोंं तड़पता रहा मरीज, नहीं आया कोई डॉक्टर, CCTV में दिखी अमानवीयता
अरुण और सिवा हैं आरोपी
जिन दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है उनका नाम अरुण कुमार और सिवा बताया गया है। दोनों युवक एक्टर धनुष की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Karnan देखने गए थे। लेकिन क्योंकि फिल्म शुरू होने में टाइम था, ऐसे में दोनों ने पास के रेस्टोरेंट में जाकर डोसा खाने का फैसला लिया। अरुण और सिवा ‘काला’ नाम के रेस्टोरेंट में डोसा खाने के लिए पहुंचे। लेकिन उस रेस्टोरेंट में कुछ ऐसा हुआ कि दोनों अरुण और सिवा दुकानदार से भिड़ लिए और उसका कान भी काट दिया।
इसे भी पढ़ें : Weekend Curfew in Delhi:दिल्ली में लगेगा वीकेंड लॉकडाउन ,इन चीजों पर लगायी पाबंदी…






