Kohramlive desk : ‘भोले बाबा’ के अर्धनारीश्वर रूप को एक स्कूटी पर देखकर मुंबई में लोग मंगलवार को बार बार चौंकते दिखे।महाशिवरात्रि पर शिव के अनेकों रूप की पूजा-अर्चना तो हर कहीं दिख जाती है। बैंगनी रंग की एक स्कूटी पर अर्धनारीश्वर का रूप धरे इस कलाकार ने लोगों में काफी श्रद्धा भावना भी जगाई। जिस गली चौराहे या नुक्कड़ से ये स्कूटी गुजरी लोग दोनों हाथ जोड़कर हर हर महादेव और बम बम भोले का जयकारा लगाते दिखे।

एकता जैन शिव भक्त हैं और इस साल उन्होंने महाशिवरात्रि के दिन अर्धनारीश्वर रूप में डमरू और त्रिशूल के साथ नृत्य भी किया। एकता का मेकअप रीमा नंदी और कृष्णा आर्या ने किया है। इस मेकअप और शूटिंग के बारे में एकता जैन ने बताया की उन्हें मेकअप के लिए तीन घंटे लगे।

View this post on Instagram
तीन घंटे तक लगातार मेकअप करने के बाद एकता ने जो ये रूप धरा, उसे लेकर वह खुद भी काफी उत्साहित दिखीं। शगुन, शाकालाका बूम बूम, फैमिली नंबर 1 और अपुन तो बस वैसा ही जैसे टीवी शो में दिख चुकीं एकता जैन अपने करियर को मिले महादेव के आशीर्वाद से खुश हैं।

वह कहती हैं, “मुझे खुशी है कि मुझे अलग-अलग भूमिकाएं निभाने का मौका मिल रहा है और मैं चाहती हूं भगवान भोलेनाथ की कृपा मुझ पर यूं ही बरसती रहे।”
इसे भी पढ़ें : OK तो सब बोलते हैं, जानें इसका फुलफॉर्म और इससे जुड़े रोचक फैक्ट्स
इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश का बड़ा फैसला, शराब पीने पर अब नहीं होगी जेल, मगर करना होगा ये काम…
इसे भी पढ़ें : BREAKING : कल से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा बिकेगा अमूल दूध
इसे भी पढ़ें : IRCTC दे रहा है शानदार ऑफर, महज 1 हजार रुपये रोज में करें तीर्थस्थलों की यात्रा!
इसे भी पढ़ें : चूड़ियां-मांग टीके में छाया इस एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक, जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड
इसे भी पढ़ें : जीत के साथ भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें…












