Kohramlive : शहर की गलियों में जब कोई अंजान परछाईं पीछे-पीछे चले, तो मन बेचैन हो उठता है… लेकिन क्या हो, जब यह परछाईं डिजिटल दुनिया में हो? जब आप किसी को अपनी लोकेशन भेजें और वह चुपचाप आपको ट्रैक करता रहे—बिना आपकी जानकारी के। व्हाट्सएप ( WhatsApp ) ने एक ऐसा राज खोल दिया है, जो चौंकाने वाला है। अगर आपने किसी को लाइव लोकेशन भेजा और उसे बंद करना भूल गये, तो वह आपकी हर एक गतिविधि पर नजर रख सकता है। मगर चिंता की बात नहीं, क्योंकि अब आपके हाथ में है वह जादूई चाबी जिससे आप जान सकते हैं कि कौन आपके डिजिटल सफर में छुपकर साथ चल रहा है। तकनीक जितनी वरदान है, उतना ही घातक भी है। किसी को भी लाइव लोकेशन भेजने से पहले दो बार सोचें और इसे बंद करना न भूलें। क्योंकि डिजिटल दुनिया में कोई भी परछाईं कब साया बन जाये, कहा नहीं जा सकता…
कैसे जानें कि कौन कर रहा है आपकी लोकेशन ट्रैक?
- पहला कदम – अपने व्हाट्सएप को खोलें और ध्यान से उस पर नजर डालें।
- दूसरा कदम – स्क्रीन के कोने में दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करें और प्राइवेसी ऑप्शन चुनें।
- तीसरा कदम – अब थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और लोकेशन के विकल्प को दबाएं।
- चौथा कदम – यहां आपको दिखेगा कि आपने किन-किन को अपनी लाइव लोकेशन भेजी है। अगर कोई अनचाही निगाहें आपकी राह देख रही हैं, तो बस एक क्लिक में उसे बंद कर दें!
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों












