Gumla : गुमला में पत्नी और प्रेमी की साजिश में एक युवक की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के कोटेंगसेरा गांव से 2 जनवरी को लापता 36 साल के बुधराम तिर्की का शव सिसई थाना क्षेत्र के मुकुंदा गांव स्थित सोंगरा पहाड़ कोना जंगल से बरामद किया गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि बुधराम अपनी पत्नी रांथी देवी और बेटे के साथ ओझा-भगत के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन शाम को पत्नी बच्चे के साथ लौट आई। संदेह गहराने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में चौंकाने वाला सच सामने आया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर धारदार हथियार से पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी सीताराम उरांव को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मृतक बुधराम तिर्की गुमला टेक्सटाइल में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मैनेजर का क्या कर डाला हाल… जानें
Date:

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…
Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...
मानसून में बच्चों को इन चीजों को खिलाने से बचाना बेहतर, वर्ना…
Kohramlive : मानसून में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता...
1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…
New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...
इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…
Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...
आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…
Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...







