spot_img
spot_img
spot_img

पूर्व मंत्री के पिता का का’तिल क्या राज खोल गया… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के हत्यारे को पुलिस ने खोज निकाला। पकड़े गये मुख्य अभियुक्त काजिम अंसारी ने अपने गुनाह कबूल कर लिया है। उसने हत्या के पीछे छुपे सारे राज उगल दिये। इल्जाम है कि जमीन के कागजात और लिये गये कर्ज का पेपर नहीं मिलने पर उसने जीतन सहनी की घर में घुसकर हत्या कर दी। हत्या करते समय काजिम अंसारी ने जो कपड़ा पहन रखें थे, उसे जब्त कर लिया गया है। हालांकि कपड़े धो दिये गये थे, FSL की टीम ने कपड़े में ब्लड के धब्बे पाये हैं। काजिम के नाखून से भी FSL की जांच में ब्लड के अवशेष मिले हैं। काजिम अंसारी ने इस हत्याकांड में शामिल अपने साथियों के नाम और ठिकाने के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया है। घटनास्थल के पास लगे CCTV फुटेज में भी उसका चेहरा कैद हो गया है। इस बात का खुलासा आज दरभंगा के SSP ने मीडिया के सामने किया। गिरफ्तार काजिम अंसारी घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के अफजला टोला सुपौल बाजार का रहनेवाला है। उसके पिता का नाम शफीक अंसारी बताया गया। पुलिस का दावा है कि काजिम के एक दोस्त मो० सितारे उर्फ छेदी बहुत कुछ राज उगल सकता है।

घटना के संबंध में दरभंगा SSP ने मीडिया को बताया कि काजिम अंसारी पेशे से दर्जी है। उसकी एक दुकान थी, पूंजी के अभाव में उसकी दुकान बंद हो गई। इस वजह से वह बेरोजगार हो गया। साल 2022 में काजिम ने पूर्व मंत्री के पिता जीतन सहनी से बतौर कर्ज डेढ़ लाख रुपये लिया। साल 2023 में उसने 50 हजार रुपया ही चुकता किया। बाकी रकम लौटाने के लिये उसपर दबाव बनाया जा रहा था। वह कर्ज चुकता करने में खुद को लाचार बताते रहा। पुलिस के अनुसार ब्याज का पैसा लेने के वक्त काजिम के जमीन के कागजात ले लिये गये थे। बीते 12 जुलाई को काजिम अंसारी अपने एक दोस्त मो. सितारे उर्फ छेदी के साथ जीतन सहनी के पास गया था, उसका मकसद ब्याज की रकम को कम कराना और जमीन का कागजात लेना था। बातचीत के दरम्यान ही उनमें बहस हो गई। उस रोज बात नहीं बनी। इस बात की पुष्टि पुलिस के सामने कुछ चश्मदीदों ने की है। बात नहीं बनने के बाद काजिम अंसारी ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर जीतन सहनी से अपने जमीन के काजतात छिनने की प्लानिंग बना ली। पहले से तय प्लानिंग के अनुसार काजिम अपने कुछ दोस्तों के साथ जीतन सहनी के घर पहुंच गया। देर रात काजिम और अन्य घर के पीछे के दरवाजे से घर के अंदर घुस आये। जीतन सहनी को जगाया और उनसे अपने कागजात मांगे। बात इतनी बिगड़ गई कि काजिम ने गुस्से में जीतन सहनी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार करना शुरू कर दिया। उसके दोस्त जीतन सहनी के हाथ-पैर पकड़ रखे थे। हत्या करने के बाद गुनहगारों ने कागजात खोजने के अलमीरा की चाबी ढूंढने की कोशिश की, चाबी नहीं मिलने पर अलमीरा को पास के ही एक तालाब में फेंक दिया, ताकि उसके अंदर रखे सारे कागजात खराब हो जाये। इसके बाद सभी फरार हो गये।

इसे भी पढ़ें :IIMC में इनके लिये जॉब ऑफर, लाखों में सैलरी

इसे भी पढ़ें :शेयर बाजार आज बंद… जानें कब तक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...

262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

Ranchi : झारखंड मंत्रालय के सभागार में बुधवार का...

झारखंड में कहीं बरसे बादल, कहीं बरसी आग…

Ranchi : झारखंड में कहीं आसमान में बादलों की बारात...

गुड़गांव से गायब हुआ ट्रक, देवघर में मिला पूरा खजाना…

Deoghar : देवघर जिले में पुलिस ने एक...

सरकारी अस्पतालों में बच्चे के जन्म पर मिलेगा तोहफा, चौंक जायेंगे आप…

Kohramlive : तमिलनाडू सरकार ने नवजात बच्चों के लिये...