HAZARIBAGH(SUNIL SAHU) : NTPC पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2023” के पांचवें दिन हजारीबाग स्थित बाल भवन में चित्रकला प्रतियोगिता एवं साफ सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर बाल भवन के दर्जनों बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छता से संबंधित कई तरह की तस्वीरें बनाई। चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने के अलावा बच्चों ने बाल भवन परिसर की साफ-सफाई में हाथ बटाया। बता दें कि स्वच्छता पखवाड़ा 16 से 31 मई के बीच देश भर के NTPC परियोजनाओं एवं अन्य जगहों में चलाई जा रही है जिसके तहत पकरी बरवाडीह में भी पिछले 5 दिनों से कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। परियोजना ने इन 5 दिनों में स्वच्छता शपथ, प्रशासनिक भवन सह आवासीय परिसर में साफ सफाई, आरएनआर कॉलोनी में स्वच्छता अभियान, स्वच्छता संबंधित क्विज प्रतियोगिता और शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। बता दें कि परियोजना के द्वारा आने वाले 31 मई तक स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तावित है। शनिवार को हुए इस कार्यकम में जागृति महिला संघ के पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव, रेखा जैन के अलावा जागृति महिला संघ एवं बाल भवन की कई सदस्य मौजूद रहीं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन होगी बारिश, पढ़ें IMD का नया अपडेट
इसे भी पढ़ें : अगले 5 दिनों के दौरान इन राज्यों में भारी बारिश
इसे भी पढ़ें : रेल मंत्री का वंदे भारत ट्रेन पर बड़ा बयान, रांची में…
इसे भी पढ़ें : 11 IAS इधर से उधर, इनका दूसरी बार हुआ ट्रांसफर
इसे भी पढ़ें : कई वरिष्ठ IPS अफसरों का Transfer, इन्हें मिला डीजी SSIT का अतिरिक्त प्रभार
इसे भी पढ़ें : Breaking : ममता कुमारी बनीं लालपुर थानेदार, 10 और अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रांची से बिहार के लिए समर स्पेशल ट्रेन शुरू, जानें रूट…
इसे भी पढ़ें : चलती JCB से सटा महिला का सिर, देखें LIVE वीडियो…
इसे भी पढ़ें : मासूम की ला’श देख खड़े हुए रोंगटे, देखें क्यों…








