Kohramlive : बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़ियों में से एक, राजकुमार राव और पत्रलेखा की ज़िंदगी में अब एक नई सुबह दस्तक दे रही है एक नन्ही सी जान के साथ। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पेस्टल रंगों में सजी एक प्यारी तस्वीर, जिसमें लिखा है “Baby on the way”, इस जोड़ी की खुशियों की कहानी कह रही है। राजकुमार ने बस एक शब्द लिखा “Excited” लेकिन उस एक शब्द में सारी दुनिया समा गई। 2014 में ‘सिटीलाइट्स’ के सेट पर, इश्क की लौ जली और फिर कभी बुझी नहीं। 11 साल डेटिंग, फिर 2021 में चंडीगढ़ में एक सादगी भरी शादी, जिसमें भावनाओं की चमक किसी गहने से कम न थी। सेलेब्स से लेकर फैंस तक, हर कोई इस खबर से झूम उठा। कायोज ईरानी बोले “मुबारकबाद”, श्वेता साल्वे ने कहा “बधाई हो”, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा, भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नुसरत भरुचा सबने लाल दिलों में अपनी शुभकामनाएं भेजीं।
View this post on Instagram












