Gumla : 2 बाइक पर सवार होकर अलग-अलग गांव से 5 युवक होली खेलने निकले। तेज रफ्तार बाइक से सभी मस्ती में जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये। हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। हादसा गुमला के भरनो थाना क्षेत्र के नावा टोली नहर मोड़ के समीप NH 23 पर रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर शनिवार की दोपहर में हुआ। मृतकों में भरनो थाना क्षेत्र के मकरा गांव निवासी 18 वर्षीय परमेश्वर उरांव, 16 वर्षीय बिन्देश्वर उरांव, और कर्रा थाना क्षेत्र के बमरला गांव निवासी भक्तु गोप शामिल है। गंभीर रूप से घायलों की पहचान मकरा गांव निवासी प्रकाश लोहरा और लापुंग थाना क्षेत्र के पोकटा गांव निवासी बजरंग लोहरा के रूप में हुई है।
दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखा दो बाइक पर सवार 5 युवक सड़क पर लहूलुहान पड़े हैं। कुछ बेसुध तो कुछ दर्द से कराह रहे हैं। तुरंत सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी को भरनो अस्पताल ले गये। जहां तीन युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दो को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। तीन युवकों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। होली का त्योहार पल भर में मातम में बदल गया।
इसे भी पढ़ें : कोयलांचल में ठांय-ठांय : देखिये किसे और कहां अपराधियों ने मारी गोली
इसे भी पढ़ें : बेपटरी हुई मिलिट्री ट्रेन, ड्राइवर को पता ही नहीं चला और…
इसे भी पढ़ें : रांची IG आवास में अचानक भागने लगे पुलिसकर्मी, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : Ranchi में भाई ने बहन को मार डाला, मासूम भांजे ने पुलिस को जो कुछ बताया…
इसे भी पढ़ें : बुझते चिराग को जलाने के लिए खुद जलती है मीरा ठाकुर…












