भाग रहे लकड़ी तस्करों को जब पुलिस ने दबोचा, तो…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa (Rajiv Singh) : चाईबासा की जेटेया पुलिस ने लकड़ी तस्करों को तीखी चोट दी है। पुलिस ने कीमती सागवान लकड़ी के बोटे से लदा कैंम्पर गाड़ी जब्त किया है। वहीं, गाड़ी का ड्राइवर भी धरा गया। गिरफ्तार किए गए 21 साल के ड्राइवर का नाम मंगल पूर्ति है। वह जगन्नाथपुर पूर्ति टोला का रहने वाला है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जेटेया थानेदार विपिन महतो ने बताया कि आज भोर में उन्हें इंफॉर्मेशन मिली थी कि बहदा गांव से कोटगढ़ की ओर एक पिकअप बोलेरो गुजरने वाली है। उस गाड़ी से अवैध लकड़ी काटकर ले जाया जा रहा है। थानेदार ने आला अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम बहदा गांव पहुंची तो देखा कि एक बोलेरो कैम्पर तेजी से कोटगढ़ की ओर जा रही है। पीछा कर कैम्पर को रुकने का इशारा किया गया, पर ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। वह कैम्पर को और तेजी से भगाने लगा।

पुलिस ने खदेड़ कर पटेता-बहदा मोड़ के पास कैम्पर को रोका। इस दौरान गाड़ी में सवार एक शख्स कूद कर भाग निकलने में कामयाब रहा। वहीं, गाड़ी रोककर ड्राइवर ने भी भागने की कोशिश की। जेटेया पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा लिया। पुलिस ने गाड़ी के अंदर झांका तो उसमें भारी मात्रा में सागवान लकड़ी के मोटे-मोटे बोटे लदे पाये। सूचना वन विभाग को दी गई। मिली सूचना पर वन विभाग के कर्मी भी स्पॉट पर पहुंचे। अवैध सागवान लकड़ियों की जांच की गई। सभी लकड़ी और गाड़ी को जब्त कर लिया गया। ड्राइवर मंगल पूर्ति ने पुलिस को दिये अपने बयान में तस्करों के बारे में कई राज उगले हैं। पुलिस कैम्पर ड्राइवर, गाड़ी के मालिक और दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें : सीने पर मोर पंख रख क्या कर डाला जवान लड़का संदीप… देखें

इसे भी पढ़ें : माओवादियों के मंसूबे पर फिरा पानी, देखें कैसे…

spot_img

Related articles:

बाप बड़ा न भईया, सबसे बड़ा रूपया, प्रेमिका तक को परोस दिया…

UP : गाजियाबाद के लोनी से रिश्तों को शर्मसार...

बहाली की खबर पर खुश कर्मियों ने कहा पहले हक हमारा…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम में नई बहाली...

PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को भेंट किया हाजीपुर का केला…

Bihar : बिहार की उपजाऊ धरती से निकली मिठास...

चलती ट्रेन में लहराई पिस्तौल, RPF की बहादुरी से टला…

Ranchi : हावड़ा से हटिया आ रही क्रियायोगा एक्सप्रेस...