spot_img

पंजाब के नामी तस्कर का हजारीबाग में क्या हुआ, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Barhi(Ritesh Kumar) : पंजाब के फतेगढ़ साहिब का नामी तस्कर बलबीर सिंह का नेटवर्क झारखंड के अफीम और डोडा तस्करों के साथ है। उसका झारखंड में आना जाना लगा रहता है। उसने झारखंड खासकर हजारीबाग में अपना नया ठिकाना बना रखा था। हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे को तस्कर बलबीर सिंह के बारे में गुप्त सूचना मिली। उन्होंने इस सूचना को गंभीरता से लेते हुये आगे की कार्रवाई करने का जिम्मा बरही के इंस्पेक्टर को सौंपा। इंस्पेक्टर की देखरेख में बनी स्पेशल टीम ने अपना जाल बिछाया। पुलिस को खबर मिली थी कि पंजाब का तस्कर कल रात अपने कुछ साथियों के साथ दनुआ गांव में पंजाबी ढाबा के पास जुटने वाला है। पुलिस ने कल रात ढाबा को घेर लिया। ढाबे के पीछे ही डोडा की सौदेबाजी हो रही थी। वहीं होटल में दो अनजान चेहरों को बैठा पाया। शक के आधार पर दोनों को पकड़ा गया। उसके पास से 102 प्लास्टिक के बोरे में रखा डोडा मिला। करीब 32 किलो डोडा जब्त किया गया। वहीं तस्कर बलबीर सिंह और चंदन कुमार यादव को दबोच लिया गया। चंदन हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के सिलोदर टोला बनिवा टांड़ का रहनेवाला है। गिरफ्तार दोनों तस्करों ने पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दे दी है। मिली जानकारी पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। ढाबा के बाहर पंजाबी में पटियाला, सरोद, मोहाली, रोपड़ पंजाबी ढाबा लिखा हुआ है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के बच्चे अब पढ़ेंगे विदेशों में, हेमंत सरकार और FCDO के बीच हुआ MOU  

इसे भी पढ़ें : जेजे कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की दर्दनाक मौत…देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...